Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों के संगठन असमनी की नवीन कार्यकारिणी का गठन,भारत सिंह बने प्रदेश सचिव, पत्रकार जगत में हर्ष की लहर

07 Aug 2026, 04:59 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
Screenshot 2026 08 07 13 05 39 42 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों के संगठन असमनी की नवीन कार्यकारिणी का गठन

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स ऑफ इंडिया (असमनी) राजस्थान इकाई की सोमवार को आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने नई प्रदेश कार्यकारिणी का मनोनयन किया, जिसका कार्यकाल जनवरी 2027 तक रहेगा।

बैठक में संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जिले तक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि इस बार सभी संभागों से दो-दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा जाएगा, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों का प्रभावी विस्तार के साथ छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों की समस्याओं और हितों की मजबूती से पैरवी की जा सके।

बैठक में यह भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं पत्रकारिता से जुड़े समसामयिक विषयों पर आधारित एक स्मारिका प्रकाशित की जाएगी। साथ ही प्रदेशभर के सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा संगठन को नई दिशा देने के उद्देश्य से शीघ्र ही राज्य स्तरीय पत्रकार अधिवेशन आयोजित किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा कि संगठन पत्रकारों एवं लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है। नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा प्रदेशभर में सदस्यता अभियान और संगठनात्मक गतिविधियों को गति प्रदान की जाएगी।

नई प्रदेश कार्यकारिणी इस प्रकार है

प्रदेश अध्यक्ष: गोपाल गुप्ता

प्रदेश उपाध्यक्ष: अमृता मौर्य (जयपुर), अशोक सिंघल (भरतपुर), बाबूलाल सोनी (उदयपुर), पीयूष पुरोहित (बीकानेर), मदनलाल शर्मा (जोधपुर), विजय पराशर (अजमेर) एवं रूपेश टिंकर (कोटा)।

महामंत्री: पुरुषोत्तम शर्मा

प्रदेश सचिव: राकेश जाजोरिया (जयपुर), अजय शर्मा (भरतपुर), आनंद जोशी (बीकानेर), रंजन दैया (जोधपुर), अनुराग जैन (अजमेर) एवं भारत सिंह चौहान (कोटा)।

संगठन मंत्री: अजय नागर एवं ओमवीर भार्गव,कोषाध्यक्ष: श्री दीपक अग्रवाल,प्रचार मंत्री:कमल शर्मा,विधिक सलाहकार: भानुराज टांक

कार्यकारिणी सदस्य: गोपाल व्यास, हर्षित गुप्ता, छगन तिवारी, नंदू  मंत्री एवं सुरेश पाण्डेय।

सलाहकार मंडल:  गुलाब बत्रा, अशोक चतुर्वेदी, आशा पटेल, राजेन्द्र राज, पीयूष कुलश्रेष्ठ,एवं  अनन्त शर्मा।

बैठक के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को अधिक प्रभावी, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही निर्णय किया गया कि आगामी समय में संगठन जिला स्तर तक अपनी इकाइयों का विस्तार करेगा, जिससे छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों की आवाज़ को और अधिक मजबूती के साथ शासन-प्रशासन तक पहुँचाया जा सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान*
Jaipur22 Sep

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान*

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान* जयपुर।चिलपली…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur22 Sep

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…

6वीं राष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप में राजस्थान बना ओवरऑल उपविजेता
Jodhpur22 Sep

6वीं राष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप में राजस्थान बना ओवरऑल उपविजेता

जोधपुर : जिले में आयोजित 6वीं राष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप-2026 का भव्य समापन हुआ। 18…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!