A2Z सभी खबर सभी जिले की
खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्यवाही, क्रषणा इंटरप्राइजेस से गोवर्धन प्योर गाय का घी के सैंपल लेकर 36 जार जप्त किया गया
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मध्य प्रदेश शासन के नियंत्रक (खाद्य एवं औषधि प्रशासन) तथा सागर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल एवं उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन सागर के निर्देशों के परिपालन में जिले में शुद्ध खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दूध और दूध से बने खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा लगातार औचक निरीक्षण एवं जप्ती की कार्यवाही की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शीतल सिंह द्वारा मल्लापुरा, तुलसीनगर वार्ड स्थित ‘कृष्णा इंटरप्राइजेस’ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फर्म से ‘गोवर्धन प्योर काऊ घी’ (Gowardhan Pure Cow Ghee) का खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत नमूना लिया गया तथा संदेह के आधार पर 500 ml के 36 जार (कुल 18 लीटर), अनुमानित कीमत ₹ 16,000/- को जप्त कर सील किया गया। जप्त नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजा जा रहा है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि आमजनों के स्वास्थ्य एवं जीवन से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के विरुद्ध जिले में यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा दोषियों पर अधिनियम के तहत कठोरतम कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ तहसील क्षेत्र के गांव महमूदपुर माफी में रात घर में सो रहे 16 वर्षीय किशोर को जहरीले…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।