A2Z सभी खबर सभी जिले की
तिरंगे की शान में उमड़ेगा मकरोनिया, 13 अगस्त को निकलेंगी तिरंगा यात्रा, विधायक लारिया ने ली तैयारियों की बैठक
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 13 अगस्त को नरयावली विधानसभा क्षेत्र में भव्य “तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया जाएगा। यात्रा को सफल, भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने को लेकर नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने रजाखेड़ी स्थित कार्यालय में तैयारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में विधायक लारिया ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, शौर्य, त्याग और गौरव का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना से जोड़ना आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि यात्रा में युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों सहित अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि यह आयोजन नरयावली विधानसभा में राष्ट्रभक्ति के जनउत्सव का स्वरूप ले। बैठक में यात्रा के मार्ग, यातायात एवं आवश्यक व्यवस्थाओं, अनुशासन, जनसहभागिता तथा विभिन्न स्थानों पर स्वागत सहित आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। यात्रा को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व भी सौंपे गए तथा सभी से समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। विधायक लारिया ने कहा कि आजादी के अमृत भाव को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर इसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष,नगर परिषद कर्रापुर प्रतिनिधि भानु प्रताप सिंह, समस्त मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ तहसील क्षेत्र के गांव महमूदपुर माफी में रात घर में सो रहे 16 वर्षीय किशोर को जहरीले…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।