A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नकुलनाथ ने विश्व आदिवासी दिवस पर रानी दुर्गावती के चरणों में टेका माथा..

नकुलनाथ ने विश्व आदिवासी दिवस पर रानी दुर्गावती के चरणों में टेका माथा समस्तजन को विश्व आदिवासी दिवस की दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं

IMG 20260809 234402
छिन्दवाड़ा:- जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ का तीन दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा आगमन हुआ। विशेष वायुयान से ईमलीखेड़ा हवाई पट्‌टी पहुंचने पर उनका कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पुष्प गुच्छ और पुष्पहार भेंटकर आत्मीय अनिभनंदन कर वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की।
ईमलीखेड़ा हवाई पट्‌टी से माननीय नकुलनाथ सीधे खजरी चौक पहुंचे, यहां उन्होंने अदमय साहस, वीरता और स्वाभिमान की प्रतिमान वीरांगना रानी दुर्गावती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया। जिले, नगर, प्रदेश व देशवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदिवासी समाज ही भारतीय संस्कृति और सभ्यता के मूल रक्षक है। आज भी अपनी सभ्यता और संस्कृति को पूरी तरह जीवंत रखने वाला आदिवासी समाज ही जल, जंगल और जमीन के मूल वाशिंदे हैं।
नकुलनाथ ने आगे कहा कि आदिवासी समाज के मान, सम्मान व उनके अधिकारों की रक्षा मप्र के पूर्व सीएम श्री कमलनाथ व कांग्रेस पार्टी ने ही की है। प्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित कर श्री कमलनाथ ने सर्व आदिवासी समाज का गौरव बढ़ाया। शासकीय सेवाओं में आदिवासियों की भागीदारी बढ़ाने के लिये कांग्रेस ने आरक्षण लागू किया जिसकी बदौलत आज समाज के युवा बड़े पदों पर आसीन है इतना ही नहीं श्री कमलनाथ ने राजनीति के क्षेत्र में भी आदिवासी समाज को हमेशा ही अवसर प्रदान किया जिसके प्रत्यक्ष प्रमाण वर्तमान में जिले के विधायकगण, कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष है और इसके पूर्व भी महिला कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर अन्य पदों पर आदिवासी वर्ग के लोगों को अवसर प्रदान कर हमेशा ही समाज का मान व सम्मान को बढ़ाया है।

बंदे भारत लाइव टीवी

मिथुन नागवंशी

जिला प्रमुख

मो 8236046350

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!