A2Z सभी खबर सभी जिले की
कार से 16 पेटी अवैध शराब जब्त, डिग्गी और सीट के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे शराब की खेप
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बमीठा थाना पुलिस ने ग्राम गंज में बड़ी कार्रवाई करते हुए सफेद रंग की ग्रांड विटारा कार से 16 पेटी देशी-विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि अंधेरे और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर कुछ अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार और शराब को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बमीठा थाना पुलिस ने ग्राम गंज क्षेत्र में घेराबंदी की। इसी दौरान सफेद रंग की संदिग्ध ग्रांड विटारा कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार के अलग-अलग हिस्सों में छिपाकर रखी गई शराब की पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने कार की डिग्गी से 11 पेटी, बीच की सीट से 3 पेटी और आगे की सीट के पास से 2 पेटी, इस तरह कुल 16 पेटी देशी एवं विदेशी शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया, जबकि कुछ अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने शराब की खेप के साथ ग्रांड विटारा कार को भी जब्त कर लिया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने की तैयारी थी। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। बमीठा पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल अन्य आरोपियों की भी पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsबंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।