Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

रक्षाबंधन पर्व को लेकर महापौर ने यातायात एवं अतिक्रमण शाखा के साथ की समन्वय बैठक

10 Aug 2026, 05:56 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

 

IMG 20260810 WA0264

कटनी

आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने गुरूवार को यातायात एवं निगम की अतिक्रमण शाखा के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित कर पर्व के दौरान शहर की यातायात एवं बाजार व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि पर्व के दौरान बाजारों में नागरिकों की आवाजाही बढ़ने के कारण यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना निगम एवं यातायात विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। दोनों विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिससे नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सेंट्रल पार्किंग में प्रभावी कार्रवाई और बाजार व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

बैठक के दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने सेंट्रल पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने तथा आवश्यकतानुसार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाजार क्षेत्रों में दुकानदारों एवं ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बाजार व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जाए, ताकि पर्व के दौरान यातायात सुचारू बना रहे और नागरिकों को आवागमन में किसी तरह की असुविधा न हो।

राखी बाजार हेतु व्यवस्थाएं समय पर करें पूर्ण

महापौर ने रक्षाबंधन पर्व के लिए लल्लू भैया की तलैया में चिन्हित राखी बाजार स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राखी बाजार में आने वाले व्यवसायियों के साथ-साथ खरीदारी के लिए पहुंचने वाले नागरिकों को भी बेहतर सुविधा मिलनी चाहिए। बाजार स्थल पर आवागमन, पार्किंग, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते पूर्ण किया जाए, जिससे पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा की स्थिति निर्मित न हो।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रक्षाबंधन पर्व के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा आवश्यकता के अनुसार मौके पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित शाखाएं आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था पर भी हुई चर्चा

बैठक के दौरान शहर में स्थायी रूप से वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था विकसित किए जाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रमुख बाजार एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान के लिए उपयुक्त वैकल्पिक स्थलों को चिन्हित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था से न केवल पर्व के दौरान, बल्कि सामान्य दिनों में भी यातायात को सुचारू बनाए रखने और नागरिकों को आवागमन में सुविधा प्रदान करने में मदद मिलेगी।

जनता से संवाद कर जागरूकता एवं सहयोग की अपील

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यातायात एवं बाजार व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जनता के साथ निरंतर संवाद स्थापित किया जाए। नागरिकों एवं व्यापारियों को व्यवस्थित पार्किंग, अतिक्रमण न करने, सड़क पर सामान न फैलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में जागरूक कर समझाइश दी जाए। उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में प्रशासन के साथ नागरिकों एवं व्यापारियों का सहयोग भी बेहद आवश्यक है। आपसी समन्वय एवं जागरूकता के माध्यम से ही बाजार क्षेत्रों को व्यवस्थित और यातायात को सुगम बनाया जा सकता है।

 

बैठक के दौरान कार्यपालन यंत्री श्री अंशुमान सिंह, यातायात टीआई श्री अनूप सिंह, अतिक्रमण प्रभारी श्री मनेन्द्र सिंह सहित नगर निगम एवं संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की26 Sep

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!