Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिलवासा के चर्चित ‘सूटकेस हत्याकांड’ का पर्दाफाश: UP STF ने वाराणसी से दबोचा कातिल पति, Love मैरिज के बाद की थी हत्या

11 Aug 2026, 12:09 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
cc48f47790096ed21904c7a7a01fa0912f34d11be7d06406644c3784d90d354b.0

सिलवासा के चर्चित ‘सूटकेस हत्याकांड’ का पर्दाफाश: UP STF ने वाराणसी से दबोचा कातिल पति, Love मैरिज के बाद की थी हत्यादादर एवं नगर हवेली के सिलवासा क्षेत्र में हुए बहुचर्चित और सनसनीखेज ‘सूटकेस मर्डर केस’ के मुख्य आरोपी को यूपी एसटीएफ (UP STF) की वाराणसी इकाई और सिलवासा पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति ऋषभ कुमार सिंह पिछले दो महीनों से नाम बदलकर वाराणसी के मडुआडीह (चांदपुर इंडस्ट्रियल एस्टेट) में फरारी काट रहा था और मजदूरी का काम कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर सिलवासा ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सूटकेस से आई तेज दुर्गंध तो खुला 2 महीने पुराना खौफनाक राज

घटना सिलवासा के टोकर खडा क्षेत्र (दान होटल के पास) की है। 3 अगस्त 2026 को मकान मालिक जब दो महीने से बंद पड़े कमरे को दूसरे किरायेदार को देने के लिए खोलने पहुंचे, तो वहां रखे एक बड़े सूटकेस से भीषण बदबू आ रही थी।टकेस खोलने पर उसके अंदर प्लास्टिक में लपेटी हुई लगभग दो महीने पुरानी सड़-गल चुकी महिला की लाश बरामद हुई। मृतका की पहचान बिहार के नवादा (नेवादा) जिले की रहने वाली लगभग 20 वर्षीया छोटी उपाध्याय (कुमारी) के रूप में हुई। घटना के बाद से ही उसका पति ऋषभ कुमार सिंह कमरे में ताला लगाकर फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में सिलवासा पुलिस जुटी हुई थी।

प्रेम विवाह से शुरू हुआ विवाद, घर ले जाने के दबाव में कर दी हत्या

एसटीएफ की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ऋषभ कुमार सिंह (निवासी ग्राम सिउर, थाना रोह, जनपद नवादा, बिहार) ने हत्या की पूरी कहानी कबूल की।
आरोपी ऋषभ और मृतका छोटी एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों ने घर से भागकर प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद युवती के परिजनों ने बिहार के रोह थाने में अपहरण का मामला भी दर्ज कराया था। शादी के बाद दोनों सिलवासा में किराये के कमरे में रहने लगे। ऋषभ के परिजन छोटी को बहू के रूप में स्वीकार नहीं कर रहे थे, जबकि छोटी लगातार उस पर गांव या अपने घर ले जाने का दबाव बना रही थी। 9 जून 2026 की शाम विवाद बढ़ने पर ऋषभ ने अपनी पत्नी छोटी की बेरहमी से हत्या कर दी। लाश से बदबू न फैले, इसलिए उसने शव को प्लास्टिक से कवर कर सूटकेस में बंद कर दिया और कमरे का ताला लगाकर फरार हो गया।

वाराणसी में भेष बदलकर कर रहा था मजदूरी, STF ने ऐसे दबोचा

हत्या के बाद आरोपी सिलवासा से भागकर वाराणसी आ गया और मडुआडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर स्थित ‘शुभकामना रियल टेक’ में पहचान छिपाकर मजदूरी करने लगा।

सिलवासा पुलिस से इनपुट मिलने के बाद UP STF फील्ड इकाई वाराणसी के निरीक्षक अमित श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक अंगद सिंह यादव और विनय मौर्य की टीम ने स्थानीय अभिसूचना के आधार पर 10 अगस्त 2026 को आरोपी को चांदपुर इंडस्ट्रियल एस्टेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।एसटीएफ और सिलवासा पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) वाराणसी के समक्ष प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया है। सिलवासा पुलिस आरोपी को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए अपने साथ ले जा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की26 Sep

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!