

KANTH (MORADABAD)। डीएसएम इंटर कॉलेज कांठ में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में डीएसएम इंटर कॉलेज के साथ ही राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मुंडाखेड़ी, राजकीय हाईस्कूल कुचावली, श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज पाठंगी, बिहार आदर्श कन्या इंटर कॉलेज कांठ, राजकीय हाईस्कूल बेगमपुर तथा पब्लिक इंटर कॉलेज उमरी कलां के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

विज्ञान संगोष्ठी का विषय ‘भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 : संभावनाएं एवं चुनौतियां’ रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय हाईस्कूल कुचावली के प्रधानाचार्य शाने आजम ने किया। छात्र-छात्राओं ने विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए भारत के ऊर्जा क्षेत्र की संभावनाओं और भविष्य की चुनौतियों पर प्रकाश डाला।

प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज मुंडाखेड़ी की अक्शा ने प्रथम, डीएसएम इंटर कॉलेज के गणेश कुमार ने द्वितीय तथा बिहार आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की फारिया नाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डीएसएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. कुमार देव अवस्थी ने विजयी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जैनों वर्मा, अनुश्री चौहान, नेहा जैन, प्रदीप कुमार, आरके राठौर, पुनीत कुमार, राम अचल, मकसूद हुसैन और अनुराग कुमार का सहयोग रहा। प्रधानाचार्य डॉ. कुमार देव अवस्थी ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मास्टर धन सिंह ने किया।
Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️





