

KANTH (MORADABAD)। हरियाली तीज के उपलक्ष में राजेंद्रा एकेडमी, भीकनपुर छजलैट कांठ रोड मुरादाबाद में तीज उत्सव के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। छात्राओं ने एक-दूसरे के हाथों पर मेहंदी से सुंदर एवं मनमोहक आकृतियां उकेरीं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता रानी ने छात्राओं को तीज उत्सव के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रतियोगिता में कक्षा 12 की नैतिका सैनी ने प्रथम, कक्षा 10 की उन्नति चौधरी ने द्वितीय तथा कक्षा 10 की ही साधना तमर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी बड़े उत्साह के साथ तीजोत्सव मनाया। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया और उत्सव का भरपूर लुत्फ उठाया। मेहंदी प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा।
Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️





