

“पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान–2026” के तहत जमवारामगढ़ में वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण,पेड़ हमारे जीवन, पर्यावरण एवम भविष्य का आधार हैं – सुमन मीणा,
पेड़ लगाना ही हमारा उद्देश्य नहीं, पेड़ों को बचाना हमारा लक्ष्य है – डॉ. हर सहाय मीणा
जयपुर।पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान–2026” के तहत श्री लक्ष्मीनारायण मीणा मेमोरियल ट्रस्ट, कानड़ियावाला के सहयोग से रविवार को जमवारामगढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन टीम सुमन मीणा TSM, जमवारामगढ़ द्वारा किया गया।
अभियान के तहत कानड़ियावाला, काली पहाड़ी, राजपुरवास ताला, भुरानपुरा, हरिपुरा, गढ़वाड़ी, बोबाड़ी, अजबपुरा, धुलेर, जयचंदपुरा, लाडिपुरा एवं धोला सहित विभिन्न स्थानों पर निर्धारित समय पर पौधारोपण एवं पौधा वितरण किया गया।इस अवसर पर डॉ. हर सहाय मीणा, आईएएस ने कहा कि “प्रकृति ही हमारा वास्तविक जीवन आधार है। यदि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, पर्याप्त जल और सुरक्षित पर्यावरण चाहते हैं तो आज हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी जिम्मेदारीपूर्वक देखभाल करने का संकल्प लेना होगा। मेरा सभी क्षेत्रवासियों से आह्वान है कि इस अभियान को केवल एक दिन का कार्यक्रम न मानें, बल्कि इसे जन-अभियान बनाएं। प्रत्येक परिवार कम से कम दो पौधे लगाए – एक अपने लिए और दूसरा आने वाली पीढ़ियों के लिए।ट्रस्ट अध्यक्ष एवं पंचायत समिति सदस्य मानोता सुमन मीणा ने कहा कि “पेड़ हमारे जीवन, पर्यावरण और भविष्य की सुरक्षा का आधार हैं। महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण परिवारों की भागीदारी के बिना पर्यावरण संरक्षण का अभियान पूर्ण नहीं हो सकता। हमारा संकल्प केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए। प्रत्येक लगाए गए पौधे को अपने परिवार के सदस्य की तरह संरक्षण देकर बड़ा करना होगा। आइए, मिलकर संकल्प लें – हर साल दो पेड़ लगाएं, धरती मां का कर्ज चुकाएं।कार्यक्रम में रंगलाल चावंडिया, मुकेश सीकर, चंद्रसिंह तहसीलदार, पूर्व सीआई बनवारीलाल भुरानपुरा, पूर्व मैनेजर नरसी मीणा, रामकुवार, रामचंद्र गढ़वाड़ी, राजेंद्र सिंह ब्रजपुरा, फूलचंद घाटी, विनोद सालाडवास, मांगीलाल तेजपाल राजपुरवास, जयराम मानोता, धोलूराम बोबाड़ी, हरिसिंह बृजपुरा, सुभाष लाड़ीपुरा, कृष्ण, विकास लोकेश धोला, रोहिताश, अमित मीणा, धोलूराम, पूरण, सन्नी, राकेश डालू, लेखराज, दिनेश, देवेन्द्र देवड़वाल, ओम प्रकाश प्रजापत, राकेश, मुकेश डोडा, हरलाल, दीपक भावपुरा, हीरालाल, श्रीकृष्ण, फैलीराम नटाटा, कजोड़ कैलानवास, राजेश सरजोली डूंगरसी, खेमचंद झोल* सहित टीम सुमन मीणा TSM के सैकड़ों कार्यकर्ता, ग्रामीण, पर्यावरण प्रेमी एवं श्री लक्ष्मीनारायण मीणा मेमोरियल ट्रस्ट कानड़ियावाला के ट्रस्टी उपस्थित रहे।आयोजकों ने आमजन से अपील की कि वे इस पुनीत अभियान को जन-जन का अभियान बनाकर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें।


