

उपतहसील धौला क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस,सरकारी भवनों से लेकर घर-घर लहराया तिरंगा, स्कूल-कॉलेजों में देशभक्ति के रंग
जयपुर।जयपुर जिला व जमवारामगढ उपखण्ड क्षेत्र में
देशभक्ति और गर्व के माहौल में शनिवार को धौला उपतहसील क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया। सुबह से ही सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, बैंकों और घरों पर तिरंगा लहराया गया। विद्यालयों में प्रभात फेरी, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को देशभक्तिमय बना दिया।उपतहसील से गांव तक एक साथ ध्वजारोहण
धौला उपतहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार राजबहादुर सिंह ने ध्वजारोहण किया। राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी *प्रो. रामकेश “आदिवासी”, ग्राम पंचायत पर प्रशासक प्रकाश चंद्र गुर्जर, संत शिरोमणि नारायण दास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य नम्रता देवी गुर्जर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।इसके अलावा महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल तिबारा की ढाणी में आकांक्षा अग्रवाल, केलाकाबास में *ममता देवी मीणा*, बहलोड में *सुदामाराम गुर्जर*, दंताला मीणा में *मुकेश मीणा* सहित सभी पंचायतों और एसबीआई बैंक पर समयबद्ध तरीके से झंडारोहण कार्यक्रम हुए।
महाविद्यालय में गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर-राजकीय महाविद्यालय धौला में मुख्य समारोह आयोजित हुआ। प्राचार्य प्रो. रामकेश “आदिवासी” ने ध्वजारोहण के बाद कहा कि “स्वतंत्रता दिवस हमें संविधान की शक्ति और शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है। युवा शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम से ही विकसित भारत का निर्माण करेंगे।”
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रशासक प्रकाश चंद गुर्जर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल गुर्जर, पत्रकार ,भगवान सहाय मुक्कड़, वैद्य मधुसूदन शर्मा, संकाय सदस्य डॉ. नानूराम मीना, डॉ. छैलबिहारी, डॉ. सोनाली सैनी, डॉ. हर्षिता, डॉ. ललिता मीना, डॉ. कमल कुमार और विद्यालय प्रधानाचार्य नम्रता गुर्जर उपस्थित रहे।छात्राओं कृष्णा प्रजापत, नीतू, हेमलता, राधा, सुमन, भूमिका व छात्र रणजीत शेखावत सहित सैकड़ों विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और राष्ट्रगान प्रस्तुत किए। समूचा परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नानूराम मीना ने किया।स्कूलों में प्रतिभाओं का सम्मान-क्षेत्र के सरकारी व निजी विद्यालयों में भी प्रभात फेरी निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत किए। मेधावी विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य का संदेश
_”स्वतंत्रता हमारे पूर्वजों के त्याग का परिणाम है। आज हमें तकनीक, नैतिकता और राष्ट्रसेवा को जोड़कर नए भारत के निर्माण में भागीदार बनना है।”_
– प्रो. रामकेश “आदिवासी”, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय धौला जयपुर
—
*फोटो कैप्शन:* _राजकीय महाविद्यालय धौला में प्राचार्य प्रो. रामकेश आदिवासी ध्वजारोहण करते हुए। साथ में गणमान्य नागरिक व विद्यार्थी।_


