A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ में उपजिलाधिकारी ने किया खादर क्षेत्र का दौरा, रामगंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखा

रामगंगा नदी का बढ़ता जलस्तर देख खादर में बढ़ी चिंता, छह बाढ़ चौकियां की गईं अलर्ट

file 0000000047c48211a530f953849d3ead
कांठ में रामगंगा नदी के बढ़े जलस्तर को देखने के लिए पहुंची उपजिलाधिकारी स्निग्ध चतुर्वेदी। 

KANTH (MORADABAD)। खादर क्षेत्र से होकर गुजर रही रामगंगा नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। नदी के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि को देखते हुए बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी कांठ स्निग्ध चतुर्वेदी ने खादर क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्र में बनाई गई सभी छह बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है।

IMG 20260820 1402078872
कांठ के खादर में बढ़ा हुआ रामगंगा नदी का जलस्तर।

उपजिलाधिकारी ने बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे ग्रामीणों को नदी, नाले और तालाबों के आसपास न जाने के लिए जागरूक करें। साथ ही खादर क्षेत्र के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को बढ़ते जलस्तर के प्रति सतर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने कर्मचारियों को लगातार नदी के जलस्तर और आसपास की स्थिति पर नजर रखने के लिए भी कहा है। बतादें कि खादर क्षेत्र से होकर गुजर रही रामगंगा नदी के उफान पर आने से प्रत्येक वर्ष 25 से अधिक गांव प्रभावित होते हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने पर किसानों की हजारों बीघा फसलें जलमग्न होकर बर्बाद हो जाती हैं। इसके अलावा नदी के कटान से खेतों और कृषि भूमि को भी भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इस बार भी रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से खादरवासियों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। ग्रामीण नदी के बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं और प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों के बीच किसी भी संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर सतर्क हैं।

 

Repo: Pankaj Kumar, Kumar ✍️ 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!