A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांवड़ यात्रा: कांवड़ियों की वापसी से शिवमय हुआ कांठ, भगवा रंग में रंगा क्षेत्र

सावन माह के चलते भारी संख्या में हो रही कांवड़ियों की हरिद्वार से वापसी, लग रहे हर-हर महादेव के जयकारे

file 000000009c7c82088c190be4b933ec74
कांठ में हरिद्वार से झांकी के साथ लौटते कांवड़िये।

KANTH (MORADABAD)। उत्तराखंड की देवभूमि हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सावन माह के चौथे एवं अंतिम सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िए पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ पग-पग मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। कांठ नगर एवं क्षेत्र से दिनभर कांवड़ियों की आवाजाही जारी रही।

IMG 20260820 131322199 HDR2
हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटते कांवड़िये।

हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों के वाहन भी कांठ क्षेत्र से होकर गुजरते रहे। कहीं ढोल की थाप पर शिवभक्त भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते नजर आए तो कहीं डीजे पर बज रहे धार्मिक भजनों पर कांवड़िए झूमते दिखाई दिए। कांवड़ियों की भारी भीड़ के चलते कांठ क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। सड़कों पर हर ओर भगवा वस्त्रधारी शिवभक्त दिखाई दे रहे हैं।

IMG 20260820 0910359632
अपनी मंजिल की ओर जाते शिवभक्त कांवड़िये।

कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शनिवार को क्षेत्र में भारी आवागमन की उम्मीद है। वहीं जगह-जगह लगाए गए भंडारा एवं सेवा शिविरों में स्थानीय लोग कांवड़ियों की सेवा में जुटे हुए हैं। शिविरों में शिवभक्तों के लिए भोजन, जलपान, विश्राम और प्राथमिक उपचार सहित दवाइयों की व्यवस्था की गई है। कांवड़ियों की लगातार वापसी से कांठ क्षेत्र भगवामय नजर आ रहा है। वहीं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है। मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही कांवड़ियों की सुविधा और यातायात व्यवस्था पर भी नजर रखी जा रही है।

IMG 20260820 1144065052
कांधे पर भगवान शिव की प्रतिमा को रखकर हरिद्वार से अपनी मंजिल की ओर जाता कांवड़िया।
IMG 20260821 1327251302
सावन के चौथे सोमवार को जलाभिषेक के लिए हरिद्वार से कावड़ और पवित्र गंगा जल लेकर लौटते कांवड़िये।
IMG 20260820 1315457602
बॉर्डर पर कांवड़ियों की एंट्री करती पुलिस।
FB IMG 17873377677572
कांठ में कांवड़ यात्रा के चलते व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह।
FB IMG 17873377164622
कांठ में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को निर्देश देती पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया।   
[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!