Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ranchi

डीएवी शिक्षा दीप विद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, बच्चों की हुई नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच

25 Aug 2026, 09:21 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

रांची। रातू रोड कमड़े आश्रम स्थित डीएवी शिक्षा दीप विद्यालय, कमड़े में मंगलवार को शिक्षक-अभिभावक मिलन समारोह एवं टॉपर विद्यार्थियों के सम्मान समारोह के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्कूली बच्चों समेत अन्य लोगों की नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई।IMG 20260825 WA0061

प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनीति सिद्धार्थ एवं उनकी टीम के ऑप्टोमेट्रिस्ट सुचिता, अविनाश सिंह, अंकुर, सनी, रेहान एवं शाजिद आलम ने बच्चों और अन्य लोगों की नेत्र जांच की। वहीं डॉ. एस. कुमार (एमबीबीएस, एमडी), जनरल फिजिशियन एवं उनकी टीम ने ब्लड शुगर, बीपी, थायराइड, सर्दी-बुखार समेत अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की।IMG 20260825 WA0060कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिवक्ता सोनाली भट्टाचार्य, लायंस क्लब ऑफ रांची हरि कनक ग्रेटर के अध्यक्ष विजय कुमार पाठक, प्रशासक लायन प्रेमशंकर मिश्रा, सचिव दीपक कुमार साहू, विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक संतोष कुमार श्रेयांश, संरक्षक अरविंद कुमार शर्मा, छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा, संरक्षक शुभम चौधरी एवं कलावती कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रशासनिक पदाधिकारी विश्व दीपक पांडे मौजूद रहे।IMG 20260825 WA0059

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार राय ने की। विद्यालय के निदेशक शिवनंदन पाठक ने सभी अतिथियों एवं चिकित्सकों के प्रति आभार जताते हुए शिविर के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं विद्यालय के संयुक्त सचिव अविनाश गौरव ने कहा कि शिक्षक-अभिभावक मिलन समारोह और टॉपर विद्यार्थियों के सम्मान के साथ बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।

शिविर को सफल बनाने में लायंस क्लब ऑफ रांची हरि कनक ग्रेटर, चेन्नई ऑप्टिकल्स, शार्प साइट आई सेंटर एवं विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संस्थापिका नीलम देवी, संरक्षक ब्रजेश कुमार पाठक, संयुक्त सचिव प्रवास गौरव, प्रशासनिक पदाधिकारी लालमोहन पाठक, प्रवक्ता कुणाल कौशल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आयोजन में सक्रिय योगदान दिया।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने “रक्तदान महादान” का संदेश देने के साथ यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल – प्रिंस खान गैंग पर शक
Dhanbad21 Sep

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल – प्रिंस खान गैंग पर शक

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल…

पूरी खबर पढ़ें →
राम नगर में चार दिनों से जारी सब्जी विक्रेताओं का धरना समाप्त, सुनील कुमार के आश्वासन पर माना व्यापारी वर्ग
Pashchim Champaran21 Sep

राम नगर में चार दिनों से जारी सब्जी विक्रेताओं का धरना समाप्त, सुनील कुमार के आश्वासन पर माना व्यापारी वर्ग

राम नगर से इस वक्त की बड़ी खबर! पिछले चार दिनों से अपनी रोजी-रोटी और अस्थाई दुकान की…

सरसींवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक लूट का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार
Sarangarh-Bilaigarh21 Sep

सरसींवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक लूट का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

चार बाइक, मोबाइल, गैस चूल्हा और कोल्ड्रिंक की पेटियां बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा गया…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Azamgarh21 Sep

आजमगढ़चैन स्नैचिंग में सरायमीर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर बाजार में अस्पताल के पास से 9 सितंबर को एक महिला से…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!