Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

ताला में ख्वाजा बाबा बुरहानुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर दो दिवसीय खास उर्स शुरू, जायरीनों का ताले बाबा आवागमन शुरू, सोमवार को कुल की रस्म के साथ होगा खास उर्स का समापन

30 Aug 2026, 04:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

ताला में ख्वाजा बाबा बुरहानुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर दो दिवसीय खास उर्स शुरू, जायरीनों का ताले बाबा आवागमन शुरू, सोमवार को कुल की रस्म के साथ होगा खास उर्स का समापन

ताला में ख्वाजा बाबा बुरहानुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर दो दिवसीय खास उर्स शुरू, जायरीनों का ताले बाबा आवागमन शुरू, सोमवार को कुल की रस्म के साथ होगा खास उर्स का समापन
जयपुर।ताला बाबा बुरहानुदिन चिश्ती की दरगाह शरीफ पर खास उर्स

IMG 20260328 125513

जयपुर ।जमवारामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के कस्बे ताला में हजरत ख्वाजा बाबा बुरहानुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह शरीफ पर दो दिवसीय सालाना खास उर्स मुबारक रविवार से विधिवत रूप से शुरू हो गया है। उर्स शुरू होते ही दरगाह पर जायरीनों का आवागमन शुरू हो गया है और माहौल पूरी तरह रूहानी बना हुआ है।

दरगाह के खादिमों ने बताया कि पहला दिन गुस्ल, चादरपोशी और फातिहा ख्वानी के साथ शुरू हुआ। सुबह से ही दूर-दराज से जायरीन दरगाह पर हाजिरी देने पहुंच रहे हैं।

*खादिम कमेटी जुटी सेवा में*
बाबा बुरहानुद्दीन ताला की खिदमत में *खादिम कमेटी के सभी खादिमान* पूरी तरह जुटे हुए हैं। जायरीनों के लिए पानी, लंगर, वजू और बैठने की व्यवस्थाएं कमेटी द्वारा की गई हैं। दरगाह परिसर को फूलों और रोशनी से सजाया गया है।

रात में महफिल-ए-समा (कव्वाली) का आयोजन होगा, जिसमें नामी कव्वाल हजरत की शान में सूफियाना कलाम पेश करेंगे। कल दूसरा दिन उर्स का कुल की रस्म और दुआ के साथ सम्पन्न होगा, जिसमें अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी जाएगी।

इस मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के पहुंचने की उम्मीद है। स्थानीय प्रशासन और कमेटी द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दो दिवसीय खास उर्स सोमवार को कुल की रस्म के साथ समापन होगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
कानावास में जगद गुरु भगवान बाबा श्री श्री चंद्र जी महाराज का वार्षिक जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित।
Pali20 Sep

कानावास में जगद गुरु भगवान बाबा श्री श्री चंद्र जी महाराज का वार्षिक जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित।

कानावास में जगद गुरु भगवान बाबा श्री श्री चंद्र जी महाराज का वार्षिक जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित। पाली रोहट…

पूरी खबर पढ़ें →
लांपोलाई में 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, 25 टीमें लेंगी भाग
Nagaur20 Sep

लांपोलाई में 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, 25 टीमें लेंगी भाग

लांपोलाई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लांपोलाई के तत्वावधान में 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!