Mahrajganj
मिशन शक्ति 5.0: पनियरा ब्लॉक में महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



मिशन शक्ति 5.0: पनियरा ब्लॉक में महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके
महराजगंज। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत मंगलवार को थाना पनियरा पुलिस की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम ने पनियरा ब्लॉक में आयोजित सम्मेलन में सहभागिता की। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराधों, साइबर अपराधों से बचाव तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 व 108 स्वास्थ्य सेवाएं तथा 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन के बारे में जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
इसके साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (स्वयं सहायता समूह) और महिला समृद्धि योजना समेत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी तरह की परेशानी या अपराध की स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने की अपील की। महराजगंज पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए जागरूकता अभियान लगातार जारी रखने की बात कही।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

लखनऊ। संविधान, आरक्षण और सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर अपनी जनता पार्टी ने प्रदेश में व्यापक जनजागरण…
पूरी खबर पढ़ें →
बांदा। राष्ट्रीय ध्वज की कथित अवमानना और उपेक्षा के मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग…
पूरी खबर पढ़ें →
सर्पदंश से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम मऊ जिले के रानीपुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के…
पूरी खबर पढ़ें →
संवाददाता मोहित कुमार कांधला क्षेत्र के गांव कनियान स्थित रतन सिंह पोरिया खेल स्टेडियम में जिला कबड्डी एसोसिएशन…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि…
पूरी खबर पढ़ें →
सीओ सदर बनीं IPS मानसी दहिया, महिला अपराध नियंत्रण और सुरक्षा को बताया पहली प्राथमिकता आपको बता दें…
पूरी खबर पढ़ें →