Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हाथरस सिकंदराराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा यूपीआई के माध्यम से गलत खातों में गये 90,000 रुपये की धनराशि को कराया वापस

02 Sep 2026, 02:47 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हाथरस सिकंदराराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा यूपीआई के माध्यम से गलत खातों में गये 90,000 रुपये की धनराशि को कराया वापस - HATHRAS, उत्तर प्रदेश

हाथरस सिकंदराराऊ ।

थाना सिकंदराराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा यूपीआई के माध्यम से गलत खातों में गये 90,000 रुपये की धनराशि को कराया वापस कराया है।

अवगत कराना है कि विनय कुमार पुत्र जयपाल सिंह निवासी टटी डण्डिया थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि उसके साथ साइबर फ्रॉड कर क्रेडिट कार्ड से 40,000 रुपये निकाल लिये हैं तथा आवेदक प्रशान्त वर्मा पुत्र दीपक वर्मा निवासी मटकोटा थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस के द्वारा थाने पर आकर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि उसके पास एक लिंक आया था जिसपर क्लिक करने से उसके खाते से 50,000 रुपये चले गये हैं। पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उनकी शिकायत NCRP पोर्टल पर दर्ज की गयी थी ।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के क्रम में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के नेतृत्व में थाना सिकन्द्राराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा सार्थक प्रयास करते हुए शिकायतकर्ताओं की 40,000 रुपये व 50,000 रूपए की शत-प्रतिशत धनराशि पुनः बैंक खाते में वापस कराई गयी ।

साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक के बैंक खाते से ट्रांसफर हुए रुपयों का विवरण प्राप्त कर सर्वप्रथम लाभार्थी के बैंक खाते के डेबिट फ्रीज कराते हुए आवेदक की धनराशि को संरक्षित किया गया तथा थाना साइबर क्राइम टीम की सक्रियता व सार्थक प्रयास के फलस्वरूप आज दिनांक 01.09.2026 को शिकायतकर्ता के खाते से कटी शत-प्रतिशत धनराशि 90.000 रूपये की शत-प्रतिशत धनराशि आवेदको के बैंक खाते में वापस करा दी गई। रूपये वापस पाकर आवेदक विनय कुमार व प्रशान्त वर्मा उपरोक्त ने प्रसन्नता जाहिर करते हुये थाना सिकन्द्राराऊ पहुँचकर हाथरस पुलिस को धन्यवाद कहा और थाना सिकन्द्राराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी ।

थाना साइबर क्राइम, हाथरस ने साइबर ठगी से बचने हेतु आमजन को संदेश दिया है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक ना करें, अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर आदि गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा ना करें । साइबर फ्राड, धोखाधडी होने पर तत्काल cyber portal पर शिकायत करें या 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करायें ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

.बस्ती जिले से बड़ी खबर.. सरकारी आवास में थानाध्यक्ष वाल्टरगंज सूर्य प्रकाश सिंग का मिला श**व, जिले में सनसनी!
Basti02 Sep

.बस्ती जिले से बड़ी खबर.. सरकारी आवास में थानाध्यक्ष वाल्टरगंज सूर्य प्रकाश सिंग का मिला श**व, जिले में सनसनी!

बस्ती। वाल्टरगंज थाने में तैनात थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह का शव शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उनके सरकारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mahrajganj02 Sep

बुधवार परेड में परखी गई पुलिसकर्मियों की दक्षता, क्षेत्राधिकारी निचलौल ने किया निरीक्षण

बुधवार परेड में परखी गई पुलिसकर्मियों की दक्षता, क्षेत्राधिकारी निचलौल ने किया निरीक्षण महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के शुभारंभ हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित
Mahrajganj02 Sep

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के शुभारंभ हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित

पारदर्शी व्यवस्था, सुरक्षित भविष्य की ओर सशक्त कदम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश…

पूरी खबर पढ़ें →
सांसद विनोदभाई चावड़ा की पहल: प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भुज में पहली बार होगा “सांसद स्टार्टअप सेमिनार”
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

सांसद विनोदभाई चावड़ा की पहल: प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भुज में पहली बार होगा “सांसद स्टार्टअप सेमिनार”

रिपोर्टर। धरकास मोखा भुज-कच्छ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर कच्छ लोकसभा सांसद श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
नेपाल त्रासदी में बागेश्वर धाम सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री चार ट्रकों में पहुंची बुनियादी जरूरतों का सामान
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

नेपाल त्रासदी में बागेश्वर धाम सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री चार ट्रकों में पहुंची बुनियादी जरूरतों का सामान

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *छतरपुर नेपाल में आई त्रासदी ने हजारों परिवारों को…

पूरी खबर पढ़ें →
श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव पर बेगूं में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव पर बेगूं में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बेगूं। किसानों के आराध्यदेव श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव के उपलक्ष में धाकड़ समाज द्वारा बेगूं नगर में भव्य…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!