Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

यूपी-112 के डेटा विश्लेषण और गूगल मैप पर हॉटस्पॉट मैपिंग से वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश

02 Sep 2026, 02:47 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
यूपी-112 के डेटा विश्लेषण और गूगल मैप पर हॉटस्पॉट मैपिंग से वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश - HATHRAS, उत्तर प्रदेश

शातिर अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार

17

अभियुक्तों के कब्जे एवं निशानदेही से चोरी की 11 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी सहित कुल 12 दोपहिया वाहन बरामद

हाथरस।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में एसओजी टीम एवं थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान किला खाई गौशाला के पास से 5 शातिर अन्तर्जनपदीय वाहन चोरों शिवम माहौर पुत्र जयप्रकाश, निवासी जितेन्द्र का मकान, लाल डिग्गी, थाना कोतवाली नगर, जनपद हाथरस, सादाव पुत्र सलीम मीरासी, निवासी 14/224 काशीराम कॉलोनी, जलेसर रोड, थाना कोतवाली नगर, जनपद हाथरस, अंकित पुत्र चन्द्रपाल कुशवाह, निवासी मोहल्ला ऊँटगाड़ी, थाना कोतवाली नगर, जनपद हाथरस एवं संकेत वाल्मीकि पुत्र नवीन, निवासी मोहल्ला कर्र, थाना कोतवाली नगर, जनपद हाथरस तथा हुसैन अल्वी पुत्र पप्पू, निवासी तरफरा, थाना कोतवाली नगर, जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे एवं निशानदेही से विभिन्न स्थानों से चोरी की गईं 11 मोटरसाइ‌किल तथा 1

स्कूटी सहित कुल 12 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं वाहनों की बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विगत 3-4 महीनों से जनपद हाथरस में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएँ सामने आ रही थीं। इन घटनाओं के प्रभावी अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में विभिन्न पुलिस टीमों का गठन करते हुए एसओजी टीम को भी लगाया गया था।

पुलिस टीमों द्वारा यूपी-112 से वाहन चोरी की घटनाओं से संबंधित डेटा प्राप्त कर उसका गहन विश्लेषण किया गया। जिन स्थानों से अधिक संख्या में मोटरसाइकिल चोरी हुई थीं, उन्हें गूगल मैप के माध्यम से चिह्नित कर एक कॉर्डिनेटेड हॉटस्पॉट मैप तैयार किया गया।

चिन्हित हॉटस्पॉट पर थाना कोतवाली नगर पुलिस एवं एसओजी टीम को निगरानी तथा चेकिंग के लिए लगाया गया। लगातार सूचनाओं के संकलन, तकनीकी विश्लेषण एवं सघन चेकिंग के परिणामस्वरूप पुलिस टीम को वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वे विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करके उन्हें किला खाई क्षेत्र में छिपा देते थे। बाद में चोरी के वाहनों को खोलकर उनके अलग-अलग पुर्जे कबाड़ में बेच देते थे तथा उससे प्राप्त धनराशि को अपने निजी एवं घरेलू खर्चों में इस्तेमाल करते थे।

बरामद वाहनों के संबंध में अभियुक्तों से विस्तृत पूछताछ करते हुए उनके आपराधिक इतिहास एवं अन्य घटनाओं में संलिप्तता की जानकारी की जा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

.बस्ती जिले से बड़ी खबर.. सरकारी आवास में थानाध्यक्ष वाल्टरगंज सूर्य प्रकाश सिंग का मिला श**व, जिले में सनसनी!
Basti02 Sep

.बस्ती जिले से बड़ी खबर.. सरकारी आवास में थानाध्यक्ष वाल्टरगंज सूर्य प्रकाश सिंग का मिला श**व, जिले में सनसनी!

बस्ती। वाल्टरगंज थाने में तैनात थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह का शव शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उनके सरकारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mahrajganj02 Sep

बुधवार परेड में परखी गई पुलिसकर्मियों की दक्षता, क्षेत्राधिकारी निचलौल ने किया निरीक्षण

बुधवार परेड में परखी गई पुलिसकर्मियों की दक्षता, क्षेत्राधिकारी निचलौल ने किया निरीक्षण महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के शुभारंभ हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित
Mahrajganj02 Sep

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के शुभारंभ हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित

पारदर्शी व्यवस्था, सुरक्षित भविष्य की ओर सशक्त कदम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश…

पूरी खबर पढ़ें →
सांसद विनोदभाई चावड़ा की पहल: प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भुज में पहली बार होगा “सांसद स्टार्टअप सेमिनार”
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

सांसद विनोदभाई चावड़ा की पहल: प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भुज में पहली बार होगा “सांसद स्टार्टअप सेमिनार”

रिपोर्टर। धरकास मोखा भुज-कच्छ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर कच्छ लोकसभा सांसद श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
नेपाल त्रासदी में बागेश्वर धाम सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री चार ट्रकों में पहुंची बुनियादी जरूरतों का सामान
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

नेपाल त्रासदी में बागेश्वर धाम सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री चार ट्रकों में पहुंची बुनियादी जरूरतों का सामान

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *छतरपुर नेपाल में आई त्रासदी ने हजारों परिवारों को…

पूरी खबर पढ़ें →
श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव पर बेगूं में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव पर बेगूं में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बेगूं। किसानों के आराध्यदेव श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव के उपलक्ष में धाकड़ समाज द्वारा बेगूं नगर में भव्य…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!