Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Churu

दिव्यांग मतदाताओं तथा ट्रांसजेण्डर मतदाताओं को दिलाई आवश्यक रूप से मतदान करने की शपथ*

02 Sep 2026, 10:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दिव्यांग मतदाताओं तथा ट्रांसजेण्डर मतदाताओं को दिलाई आवश्यक रूप से मतदान करने की शपथ* - CHURU, राजस्थान

चूरू । नगर निकाय आम चुनाव— 2026 के दौरान जिले में मतदाता जागरूकता, मतदाता शिक्षा एवं मतदान में सभी मतदाताओं की सहभागिता के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत बुधवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कार्यालय परिसर में दिव्यांग मतदाताओं तथा ट्रांसजेण्डर मतदाताओं का मतदाता शपथ कार्यक्रम 'वोट का संकल्प, लोकतंत्र का विकल्प' थीम के माध्यम से आयोजित किया गया।

एसजेईडी डीडी केके चन्द्रवंशी ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नगरीय निकाय/पंचायतीराज आम चुनाव 2026 में अनिवार्य से मतदान करने हेतु शपथ दिलाई। इस दौरान ट्रांसजेण्डर समुदाय से चुटकी बाई, संजू, सोनू व स्काॅप एनजीओ से मनीष कुमार सहित दिव्यांग मतदाता तथा विभागीय अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इसी क्रम में दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक कर मतदान में सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से दिव्यांग मतदाता सुविधा प्रकोष्ठ, चूरू द्वारा मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लॉक दिव्यांग मतदाता सुविधा प्रकोष्ठ प्रभारी नगेन्द्र सिंह राठौड़ ने उपस्थित दिव्यांग मतदाताओं को शपथ दिलाई। इस दौरान पवन कुमार पूनियां, अश्विनी कौशिक, मुकेश भाटी, सुभाष, अख्तर सहित अन्य उपस्थित रहे।
इसी के साथ जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शैक्षणिक स्टाफ ने भी मतदान करने की शपथ ली तथा नगरनिकाय आम चुनाव— 2026 में दिव्यांग एवं ट्रांसजेंडर मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी हेतु जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई।
— — — — — — — — — —

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन: नाला बनने से मक्के व धान की फसल नष्ट होने और घरों में पानी घुसने के डर से भंडारिया मोहल्ले की दर्जनों महिलाएं जेसीबी के सामने लेट गईं।
हर घर तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुंनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्रार्थामेकताः जिलाधिकारी जल जीवन मिशन की प्रगति एवं पेयजल शिकायतों की नियमित समीक्षा; समस्या आने पर टैंकरों से वै
नगर निकाय चुनाव-2026 स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत घुमन्तु एवं ट्रांसजेण्डर मतदाताओं से मतदान संबंधी संवाद कार्यक्रम आयोजित
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Sep

नगर निकाय चुनाव-2026 स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत घुमन्तु एवं ट्रांसजेण्डर मतदाताओं से मतदान संबंधी संवाद कार्यक्रम आयोजित

डीडवाना-कुचामन, जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव के तहत आयोजित हा रही स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत गुरुवार को…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Sep

नगरीय निकाय चुनाव-2026* नगरीय निकाय चुनाव को लेकर ‘सूखा दिवस’ घोषित, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किये आदेश

डीडवाना-कुचामन, नगर निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनजर जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित मतदान संपन्न कराने के…

पूरी खबर पढ़ें →
*—नगर निकाय आम चुनाव – 2026* *चूरू जिले में 11 नगरीय निकायों के लिए सदस्य पद हेतु कुल 1545 अभ्यर्थी लेंगे निर्वाचन में भाग, कुल 331 अभ्यर्थियों ने वापस ली अभ्यर्थिता*
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Sep

*—नगर निकाय आम चुनाव – 2026* *चूरू जिले में 11 नगरीय निकायों के लिए सदस्य पद हेतु कुल 1545 अभ्यर्थी लेंगे निर्वाचन में भाग, कुल 331 अभ्यर्थियों ने वापस ली अभ्यर्थिता*

चूरू । राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत चूरू जिले की 11…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Sep

नगरीय निकाय चुनाव- 2026 1056 उम्मीदवार मैदान में, नाम वापसी के अंतिम दिन कुल 326 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए

डीडवाना-कुचामन, जिले में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में आगामी नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 की तैयारियां…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!