Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

रीवा-सीधी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा सांसद राजेश मिश्रा ने घटनास्थल पहुंचकर राहत-बचाव कार्य का लिया जायजा घायलों के उपचार के दिए निर्देश।

03 Sep 2026, 08:51 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रीवा-सीधी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा सांसद राजेश मिश्रा ने घटनास्थल पहुंचकर राहत-बचाव कार्य का लिया जायजा घायलों के उपचार के दिए निर्देश। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

रीवा-सीधी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा सांसद राजेश मिश्रा ने घटनास्थल पहुंचकर राहत-बचाव कार्य का लिया जायजा घायलों के उपचार के दिए निर्देश।
रीवा-सीधी हाईवे पर बस-बल्कर की भीषण भिड़ंत में कई लोगों की मौत व कई घायल होने की खबर ।

सीधी /सिंगरौली : रीवा-सीधी हाईवे पर ग्राम बदवार के समीप बुधवार को बस और बल्कर की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि इसमें कई लोगों के आकस्मिक निधन और कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही सीधी-सिंगरौली सांसद राजेश मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे और प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर घायलों के समुचित उपचार तथा आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रशासन की टीम द्वारा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने सहित राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। हादसे के कारणों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
सांसद राजेश मिश्रा ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सीतापुर में 600 एनसीसी कैडेटों को दिया गया नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण
Sitapur27 Oct

सीतापुर में 600 एनसीसी कैडेटों को दिया गया नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण

सीतापुर में 600 एनसीसी कैडेटों को दिया गया नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण सीतापुर। श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
शारीरिक चुनौती को बनाया ताकत पत्रकारिता से कर रहे हैं समाज सेवा दिव्या रफीक खान बने जन सेवा की
Agar-Malwa27 Oct

शारीरिक चुनौती को बनाया ताकत पत्रकारिता से कर रहे हैं समाज सेवा दिव्या रफीक खान बने जन सेवा की

जिला संवाददाता -PL तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए आगर मालवा स्थान -आगर मालवा //सफलता की कहानी//…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!