Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahendragarh

लोहा मंडी के समस्त दुकानदारों की ओर से निकाली भव्य कलश शोभायात्रा

03 Sep 2026, 06:26 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
लोहा मंडी के समस्त दुकानदारों की ओर से निकाली भव्य कलश शोभायात्रा - MAHENDRAGARH, हरियाणा

लोहा मंडी के समस्त दुकानदारों की ओर से निकाली भव्य कलश शोभायात्रा

नारनौल। समस्त लोहा मंडी दुकानदारों की ओर से लोहा मंडी स्थित हनुमान जी मंदिर में शिव परिवार एवं भैरू बाबा की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कलश शोभायात्रा का शुभारंभ अग्रवाल सभा भवन से हुआ। श्रद्धालु भक्ति गीतों एवं जयकारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा अग्रवाल सभा भवन से रवाना होकर काठ मंडी, अनाज मंडी सहित विभिन्न बाजारों से होते हुए लोहा मंडी स्थित हनुमान जी मंदिर पहुंची।

इस दौरान वातावरण धार्मिक जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव परिवार एवं भैरू बाबा के जयकारे लगाए। मंदिर पहुंचने पर विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ शिव परिवार तथा भैरू बाबा की मूर्तियों की स्थापना की गई।

मूर्ति स्थापना के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया। लोहा मंडी के दुकानदारों ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना करना है। आयोजन में लोहा मंडी के दुकानदारों सहित शहर के अनेक श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल में एचआईवी एड्स जागरूकता अभियान और जागरूकता ट्रेंनिग करवाई गई।* *सही जानकारी और जागरूकता से एचआईवी एड्स को फैलने से रोका जा सकता है डॉ अमित चौधरी*
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Sep

राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल में एचआईवी एड्स जागरूकता अभियान और जागरूकता ट्रेंनिग करवाई गई।* *सही जानकारी और जागरूकता से एचआईवी एड्स को फैलने से रोका जा सकता है डॉ अमित चौधरी*

*राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल में एचआईवी एड्स जागरूकता अभियान और जागरूकता ट्रेंनिग करवाई गई।* *सही जानकारी और जागरूकता…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Neemuch03 Sep

मनासा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता

मनासा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति मनासा द्वारा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन…

पूरी खबर पढ़ें →
बाबा मुक्तेश्वर पुरी जी के विशाल जागरण एवं भंडारे का आयोजन 13 व 14 सितंबर को कोसली। बाबा मुक्तेश्वर पुरी मठ, कोसली में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा मुक्तेश्वर पुरी जी के विशाल
*राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय भाकली की टीम रही प्रथम* कोसली, 3 सिंतबर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भाकली के छात्र-छात्राओं ने फरीदाबाद में आयोजित हुई 37 वी

error: Content is protected !!