A2Z सभी खबर सभी जिले की
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर नन्हे मुन्ने बने राधा कृष्ण भजन व नित्य में गूंजा विद्यालय परिषद
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नन्हे-मुन्ने बने कृष्ण-राधा, भजनों व नृत्य से गूंजा विद्यालय परिसर
पुरदिलनगर, हाथरस। सरस्वती विद्या मन्दिर, पुरदिलनगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गुरुवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ किया गया।
कार्यक्रम में NC से कक्षा 2 तक के भैया-बहिनों के लिए श्रीकृष्ण-राधा स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी आकर्षक कृष्ण एवं राधा के स्वरूप में सजकर विद्यालय पहुंचे और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय परिसर को माखन-मटकी, मोरपंख, बांसुरी एवं पुष्प सज्जा से आकर्षक रूप प्रदान किया गया। कृष्ण-राधा के स्वरूप में सजे बच्चों ने भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
कार्यक्रम का संचालन राजन आचार्य ने किया तथा अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक राजेश चैचाणी ने की। वहीं कक्षा 3 से 10 तक के भैया-बहिनों ने श्रीकृष्ण भजन, कृष्ण-नृत्य एवं गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
आचार्य कमलकांत एवं आचार्य विवेक राजपूत ने श्रीकृष्ण भजन प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा गया कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं धार्मिक परंपराओं के प्रति श्रद्धा और गौरव की भावना विकसित करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य हरीशंकर शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
अंत में विद्यालय परिवार ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए “नन्द के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नाम बबीता उर्फ प्रज्ञा सुभाष नगर देवकली रोड की रहने वाली काली माता मंदिर संतोष नगर से फरार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआज दिनांक 04.09.2026 को गया कॉलेज में NCC कैडेट्स के बीच साइबर जागरूकता एवं नशा विरोधी जागरूकता अभियान…
पूरी खबर पढ़ें →
जनता सुरक्षा फाउंडेशन मालेरकोटला की ओर से संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियां की…
पूरी खबर पढ़ें →
जनता भाजपा को चुनाव में नकारेगीः राकेश बघेल हाथरस सिकंदराराऊ,। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री…
पूरी खबर पढ़ें →
किसानों की आवाज बने भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल किसानों की समस्याओं को लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
किसानों की आवाज बने भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल किसानों की समस्याओं को लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →