जनता भाजपा को चुनाव में नकारेगीः राकेश बघेल
हाथरस सिकंदराराऊ,। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने अलीगढ़ एटा हाथरस की विधानसभा में जनता के बीच में चौपाल कैंडर पंचायत करके पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों से जोड़ने तथा समाजवादी पार्टी सरकार द्वारा किए गए विकास एवं जन कल्याण कार्य पहुंचाने हेतु आगरा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सपा नेता प्रबल प्रताप सिंह धनगर उर्फ राकेश बघेल को नामित किया है।
सपा कार्यकर्ताओं ने सपा कैंप कार्यालय पर पहुंचकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल का फूलमालायें, पटका व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सपा नेता प्रबल प्रताप सिंह धनगर उर्फ
सपा कर रही चौपाल कैंडर पंचायत का आयोजन
पार्टी की नीतियों से कराया जा रहा अवगत
बघेल ने कहा कि 2027 में भारी बहुमत से सपा सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनना है। भारतीय जनता पार्टी जुमलेबाज पार्टी बन चुकी है जिससे जनता ने भारतीय जनता पार्टी को नकार दिया है। और इसका जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में देगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव गरीब, शोषित एवं मजदूरों के मसीहा है, वह सदैव ही सबका साथ सबका विकास फॉर्मूले पर कार्य करते हैं। इसी के साथ सपा नेता ने कहा कि जो कार्य सपा सरकार ने 2012-17 के बीच में किये वह कार्य योगी सरकार 10 साल में भी नहीं कर पाई।