Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Shamli

पतंग उड़ाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप, युवक घायल

05 Sep 2026, 06:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पतंग उड़ाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप, युवक घायल - SHAMLI, उत्तर प्रदेश

संवाददाता मोहित कुमार

पतंग उड़ाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप, युवक घायल

कांधला। थाना क्षेत्र के कस्बा एलम के मोहल्ला प्रेम नगर में पतंग उड़ाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान मोहल्ला प्रेम नगर निवासी दीपक का पुत्र दीपांशु सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

घायल दीपांशु के अनुसार, वह अपने घर पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी युवक से किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी देखते ही देखते गाली-गलौज में बदल गई। इसके बाद कई युवकों ने एकजुट होकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

दीपांशु का आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

वहीं, पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एलम चौकी प्रभारी सचिन ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
गगनदीप हत्याकांड ; विदेश भागने की फिराक में थे हत्या के मुख्य आरोपी, कुरुक्षेत्र पुलिस ने नेपाल-भूटान बॉर्डर से दबोचे
Kurukshetra22 Sep

गगनदीप हत्याकांड ; विदेश भागने की फिराक में थे हत्या के मुख्य आरोपी, कुरुक्षेत्र पुलिस ने नेपाल-भूटान बॉर्डर से दबोचे

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana गगनदीप हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों को कुरुक्षेत्र पुलिस ने…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा में IAC छूट मांगने वाले डेवलपरों के खातों की खुलेगी जांच, आय-व्यय और मुनाफे का होगा स्वतंत्र आकलन
Kurukshetra22 Sep

हरियाणा में IAC छूट मांगने वाले डेवलपरों के खातों की खुलेगी जांच, आय-व्यय और मुनाफे का होगा स्वतंत्र आकलन

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में लाइसेंसधारी कॉलोनियों और प्रोजेक्टों से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर ऑग्मेंटेशन चार्ज (IAC)…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!