Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में भूमि विवाद को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, तीन हिरासत में

06 Sep 2026, 07:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिद्धार्थनगर में भूमि विवाद को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, तीन हिरासत में - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर जिले के सदर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मोहल्ले में रविवार सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद गोली चल गई। गोली लगने से 47 वर्षीय रामशंकर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसी पक्ष के तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश में भी जुटी है।

जगदीशपुर मोहल्ला निवासी रामशंकर का अपने पड़ोसी अतुल दुबे और देवेश धर दुबे से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। इसी जमीन के प्रकरण को लेकर न्यायालय में भी मामला लंबित बताया जा रहा है। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवादित भूमि को लेकर कहासुनी होने लगी।

इसी दौरान अतुल दुबे की ओर से किसी व्यक्ति ने गोली चला दी। गोली रामशंकर के सीने में लगी। गंभीर रूप से घायल रामशंकर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोली चलने की आवाज और शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की। बाद में पुलिस ने पड़ोसी पक्ष के तीन व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। उनसे घटना और गोली चलाने वाले व्यक्ति के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
तहरीर मिलते ही दर्ज होगा मुकदमा

प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर गोली चलने और एक व्यक्ति की मृत्यु की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्यारोपितों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। अभी घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विदिशा पुलिस की कार्यवाही, 70 लीटर अवैध देशी शराब व 2,000 लीटर महुआ लहान बरामद, कुल अनुमानित कीमत ₹5.07 लाख
A2Z सभी खबर सभी जिले की07 Sep

विदिशा पुलिस की कार्यवाही, 70 लीटर अवैध देशी शराब व 2,000 लीटर महुआ लहान बरामद, कुल अनुमानित कीमत ₹5.07 लाख

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * विदिशा जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों…

पूरी खबर पढ़ें →
भारत देश में क्या सरकार द्वारा लोकतंत्र मूल्यों का हनन किया जा रहा है।
A2Z सभी खबर सभी जिले की07 Sep

भारत देश में क्या सरकार द्वारा लोकतंत्र मूल्यों का हनन किया जा रहा है।

सरकार द्वारा सहारनपुर जाने से रोका जाना असवैधानिक है , सहारनपुर में सैकड़ो साल पुरानी मस्जिद को तोड़े…

पूरी खबर पढ़ें →
खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, भीड़ वाले केंद्रों पर CCTV और टोकन व्यवस्था
A2Z सभी खबर सभी जिले की07 Sep

खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, भीड़ वाले केंद्रों पर CCTV और टोकन व्यवस्था

खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, भीड़ वाले केंद्रों पर CCTV और टोकन व्यवस्था किसानों को निर्धारित दर…

पूरी खबर पढ़ें →
नेशनल सब-जूनियर कुराश चैंपियनशिप में कांधला के दो खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक
A2Z सभी खबर सभी जिले की07 Sep

नेशनल सब-जूनियर कुराश चैंपियनशिप में कांधला के दो खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

कांधला। पंजाब के लुधियाना में आयोजित नेशनल सब-जूनियर कुराश चैंपियनशिप 2026-27 में कांधला के दो खिलाड़ियों ने शानदार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!