रामपुर कलां में आयोजित हुई PDA जनपंचायत, सामाजिक न्याय की लड़ाई मजबूत करने का आह्वान
सिधौली/सीतापुर। विधानसभा क्षेत्र 152 सिधौली की ग्रामसभा रामपुर कलां में PDA जनपंचायत का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम एडवोकेट रामपाल भार्गव के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जनपंचायत में सामाजिक न्याय, सम्मान और PDA की एकजुटता को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के आयोजक श्री आदित्य यादव एवं श्री राज यादव रहे, जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी श्री विनोद शुक्ला ने निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, युवाओं और समाजवादी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर प्रेम प्रकाश यादव, अध्यापक रमेश यादव, संकटा प्रसाद, अनिल यादव, विनय शुक्ला (पत्रकार), सुधीर यादव, सत्रोहन, अंबरीश यादव, मुनुवा वर्मा पूर्व प्रधान, साबिर अली, हरिनाम यादव, लाल मोहम्मद, देवेश यादव, विनय यादव, आशीष यादव, अजय कुमार, सुभाष रावत, सर्वेश यादव, रामनरेश यादव, नंद कुमार कश्यप सहित अन्य सम्मानित साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि PDA की एकजुटता को मजबूत करते हुए सामाजिक न्याय और सम्मान की लड़ाई को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं और युवाओं से आपसी एकता बनाए रखने तथा समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने का आह्वान किया। आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह, सहयोग और विश्वास ही सामाजिक एवं राजनीतिक संघर्ष को मजबूती प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि PDA की एकजुटता, सामाजिक न्याय और सम्मान की लड़ाई को आगे भी मजबूती के साथ जारी रखा जाएगा। रिपोर्टर – विनोद कुमार | सिधौली, सीतापुर