Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

पुलिस चौकी में युवा नेता का जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

06 Sep 2026, 09:06 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

FB IMG 1788708815051

पुलिस चौकी में युवा नेता का जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित
नौतनवा/ महराजगंज
महराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार पुलिस चौकी परिसर में एक युवा नेता का जन्मदिन मनाना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया।

चौकी परिसर में जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने मामले का संज्ञान लेते हुए वीडियो में नजर आ रहे दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि अड्डा बाजार पुलिस चौकी परिसर में युवा नेता का जन्मदिन मनाया गया था।

इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका भी वीडियो में दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के उच्चाधिकारियों तक पहुंचा, जिसके बाद एसपी ने इसे गंभीरता से लिया।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी निचलौल को सौंपी है। साथ ही वीडियो में दिखाई दे रहे दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

एसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि पुलिसकर्मियों द्वारा ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता अथवा पुलिस की गरिमा प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि को गंभीरता से लिया जाएगा।

मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रामपुर कलां में आयोजित हुई PDA जनपंचायत, सामाजिक न्याय की लड़ाई मजबूत करने का आह्वान सिधौली/सीतापुर। विधानसभा क्षेत्र 152 सिधौली की ग्रामसभा रामपुर कलां में PDA जनपंचायत का आयोजन क
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mahrajganj06 Sep

सोनौली पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

सोनौली पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सोनौली/महराजगंज महराजगंज। सोनौली पुलिस ने चोरी के…

पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में रविवार को जनपद के सभी थानों पर ‘संवाद दिवस’ का हुआ सफल आयोजन
Mahrajganj06 Sep

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में रविवार को जनपद के सभी थानों पर ‘संवाद दिवस’ का हुआ सफल आयोजन

महराजगंज के सभी थानों पर हुआ ‘संवाद दिवस’ का आयोजन, पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद कर सुनी गई समस्याएं…

पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व शिक्षा मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा दो दिवसीय दौरे पर महराजगंज पहुंचे।
Mahrajganj06 Sep

महराजगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व शिक्षा मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा दो दिवसीय दौरे पर महराजगंज पहुंचे।

महराजगंज में सपा के पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम में गरजे राम आसरे विश्वकर्मा, भाजपा पर साधा निशाना महराजगंज महराजगंज।…

पूरी खबर पढ़ें →
नकली शराब मामले में दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा -उप मुख्यमंत्री देवडा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Sep

नकली शराब मामले में दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा -उप मुख्यमंत्री देवडा

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले के बंडा तहसील क्षेत्र के ग्राम गोगरा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!