Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Farrukhabad

#फर्रूखाबाद : घरेलू विवाद में बीच-बचाव करने आए फौजी बेटे को लगी गोली, आरोपी पिता गिरफ्तार फर्रूखाबाद शहर के कादरीगेट थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल मोहल्ले में शुक्रवार की देर शाम प

07 Sep 2026, 10:53 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
#फर्रूखाबाद : घरेलू विवाद में बीच-बचाव करने आए फौजी बेटे को लगी गोली, आरोपी पिता गिरफ्तार फर्रूखाबाद शहर के कादरीगेट थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल मोहल्ले में शुक्रवार की देर शाम प - FARRUKHABAD, उत्तर प्रदेश

#फर्रूखाबाद : घरेलू विवाद में बीच-बचाव करने आए फौजी बेटे को लगी गोली, आरोपी पिता गिरफ्तार

फर्रूखाबाद शहर के कादरीगेट थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल मोहल्ले में शुक्रवार की देर शाम पारिवारिक विवाद के दौरान पूर्व नायब सूबेदार नरवीर सिंह सोमवंशी और उनकी पत्नी पूनम के बीच कहासुनी हो रही थी। बात बढ़ने पर नरवीर सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल ली। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे पुष्पेंद्र को गोली लग गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मां को बचाने आगे आया था आर्मी में तैनात बेटा
घायल पुष्पेंद्र खुद भारतीय सेना में जवान हैं और वर्तमान में आगरा में तैनात हैं। वह दो दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। परिजनों के अनुसार, जब दंपत्ति के बीच विवाद उग्र रूप लेने लगा, तो पुष्पेंद्र अपनी मां के बचाव में आगे आए। इसी दौरान चली गोली उनके जांघ के आर-पार हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।

खुद कार चलाकर सैन्य अस्पताल पहुंचा घायल जवान
घटना के तुरंत बाद अत्यधिक साहस दिखाते हुए घायल पुष्पेंद्र खुद कार चलाकर लगभग ढाई किलोमीटर दूर फतेहगढ़ स्थित मिलिट्री अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों की टीम ने उनका तत्काल इलाज शुरू किया। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है।

पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने की जांच, मामला दर्ज
मामले की जानकारी मिलते ही कादरीगेट थाना प्रभारी कपिल कुमार की देखरेख में पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कानपुर नगर वार्ड 29 पार्षद श्री जितेन कुमार चौरसिया जी के क्षेत्र में वार्ड 29 के सफाई नायक के कर्मचारियों की लापरवाही स्वच्छ भारत अभियान
Kanpur Nagar24 Oct

कानपुर नगर वार्ड 29 पार्षद श्री जितेन कुमार चौरसिया जी के क्षेत्र में वार्ड 29 के सफाई नायक के कर्मचारियों की लापरवाही स्वच्छ भारत अभियान

नमस्कार आप देख रहे हैं वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र की रिपोर्ट जैसा…

पूरी खबर पढ़ें →
कस्बा बेवर जनपद मैनपुरी में धूमधाम से निकाली जा रही 551 निशान खाटू श्याम पदयात्रा जय श्री श्याम के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल 🚩
Mainpuri24 Oct

कस्बा बेवर जनपद मैनपुरी में धूमधाम से निकाली जा रही 551 निशान खाटू श्याम पदयात्रा जय श्री श्याम के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल 🚩

बेवर, मैनपुरी। कस्बा बेवर में आज बाबा खाटू श्याम जी की 551 निशान पदयात्रा धूमधाम एवं भक्तिमय माहौल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gautam Buddha Nagar24 Oct

नोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी में बिजली का पोल टूटा है

नोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी में काफी दिनों से बिजली का पोल टूटा हुआ है जिसकी…

पूरी खबर पढ़ें →
फूलपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हंगामा, कथित लाठीचार्ज की चर्चा
Azamgarh24 Oct

फूलपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हंगामा, कथित लाठीचार्ज की चर्चा

फूलपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हंगामा, कथित लाठीचार्ज की चर्चा फूलपुर (आजमगढ़)। फूलपुर में दुर्गा प्रतिमा…

पूरी खबर पढ़ें →
जहूराबाद: सपा नेताओं का आरोप, बहादुरगंज चेयरमैन रियाज अंसारी को पुलिस ने हिरासत में लेकर किया चालान
Ghazipur24 Oct

जहूराबाद: सपा नेताओं का आरोप, बहादुरगंज चेयरमैन रियाज अंसारी को पुलिस ने हिरासत में लेकर किया चालान

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज गाजीपुर जहूराबाद। गाजीपुर जनपद के बहादुरगंज नगर पंचायत के चेयरमैन रियाज अंसारी को…

पूरी खबर पढ़ें →
फूलपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हंगामा, कथित लाठीचार्ज की चर्चा
Azamgarh24 Oct

फूलपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हंगामा, कथित लाठीचार्ज की चर्चा

फूलपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हंगामा, कथित लाठीचार्ज की चर्चा फूलपुर (आजमगढ़)। फूलपुर में दुर्गा प्रतिमा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!