Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaya

सिस्ट,अपेंडिक्स सहित दूसरी सर्जरी की मिल रही सुविधाएं l

07 Sep 2026, 06:16 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

सिस्ट, अपैंडिक्स सहित दूसरी सर्जरी की मिल रही सुविधाएं

गया, 07 सितंबर: जिला में विभिन्न प्रकार की सर्जरी की सुविधाएं मिल रही हैं। शहर के जेपीएन सदर अस्पताल सहित प्रभावती व अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर ​प्रसव के लिए सिजेरियन सर्जरी व बंध्याकरण के अलावा सिस्ट, हाइड्रोसील, अपैंडिक्स व इस प्रकार की तीस से अधिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गयी है। पांच सितंबर को आठ सर्जरी जेपीएन सदर अस्पताल में की गयी। इनमें एक सिजेरियन व सात बंध्याकरण सर्जरी की गयी। वहीं नौ सर्जरी प्रभावती अस्पताल तथा एक सर्जरी बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर की गयी। प्रभावती अस्पताल में पांच सिजेरियन और चार बंध्याकरण किया गया। जबकि बोधगया में एक सिजेरियन किया गया। बोधगया सहित कई प्रखंडों में सिजेरियन की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। डीपीएम नीलेश कुमार ने बताया कि सर्जरी की संख्या को लगातार बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। जिला के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर होने वाली सर्जरी का अनुश्रवण किया जा रहा है ताकि आमजन को आसानी से सर्जरी संबंधी सुविधाएं प्राप्त हो सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अब गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 25 दिन में करा सकेंगे बुकिंग
Mahrajganj07 Sep

अब गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 25 दिन में करा सकेंगे बुकिंग

गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 25 दिन में करा सकेंगे बुकिंग महराजगंज। 45 दिन की…

पूरी खबर पढ़ें →
लंबित मुकदमों के त्वरित निस्तारण को लेकर विवेचकों के साथ अर्दली रूम, दिए सख्त निर्देश
Basti07 Sep

लंबित मुकदमों के त्वरित निस्तारण को लेकर विवेचकों के साथ अर्दली रूम, दिए सख्त निर्देश

बस्ती। जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के उद्देश्य से सहायक…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती: पत्नी की हत्या कर डेढ़ साल से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, दाढ़ी बढ़ाकर छुप रहा था हत्यारा
Basti07 Sep

बस्ती: पत्नी की हत्या कर डेढ़ साल से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, दाढ़ी बढ़ाकर छुप रहा था हत्यारा

जनपद बस्ती, 07 सितंबर 2026। थाना दुबौलिया पुलिस ने पत्नी की गैर इरादतन हत्या के मामले में डेढ़…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!