Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण को लेकर पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश

07 Sep 2026, 11:47 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण को लेकर पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश - MAHOBA, उत्तर प्रदेश

लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण को लेकर पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश
कुलपहाड़ व अजनर थानों के विवेचकों के अर्दली रूम में अपराध नियंत्रण की हुई समीक्षा
महोबा। पुलिस अधीक्षक महोबा शशांक सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ अनुरुद्ध कुमार ने सर्किल कुलपहाड़ के थाना कुलपहाड़ एवं थाना अजनर में नियुक्त समस्त विवेचकों का अर्दली रूम आयोजित कर विभिन्न प्रकरणों की गहन समीक्षा की।

अर्दली रूम के दौरान लंबित विवेचनाओं, एनसीआर, वांछित अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई, अपहृता एवं गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी, पंचायतनामा जांच, आईजीआरएस प्रकरणों तथा शिकायत प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही गैर जमानती वारंट (NBW) की तामील और निरोधात्मक कार्रवाई को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

क्षेत्राधिकारी ने अपराध नियंत्रण एवं प्रचलित पुलिस अभियानों की प्रगति की समीक्षा करते हुए शस्त्र लाइसेंस से संबंधित प्रकरणों पर भी चर्चा की। डिजिटल पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए यक्ष ऐप, ई-सम्मन, I-Raid तथा ई-साक्ष्य/SID पर सभी आवश्यक सूचनाओं का समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत अपडेट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

क्षेत्राधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पुलिसिंग में लापरवाही न बरतते हुए कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

48 दिनसे बारिश की एक बूंद भी न गीरनेसे किसान हवालदिल,सरकार से मदत की गुहार.!
A2Z सभी खबर सभी जिले की07 Sep

48 दिनसे बारिश की एक बूंद भी न गीरनेसे किसान हवालदिल,सरकार से मदत की गुहार.!

परे बरसाती सिजन मे 48 दिनसे बारिश की एक बूंद भी न गीरनेसे किसान हवालदिल,!सरकार से मदत की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की07 Sep

ખેડા જિલ્લા ની બ્રેકીંગ ન્યૂઝ

મહુધામાં ગેરકાયદે દબાણો દૂર કરવાની કાર્યવાહી: તાજેતરમાં રાજ્ય ધોરીમાર્ગ કિનારે અંદાજે 50 ગેરકાયદે દબાણો દૂર કરવામાં આવ્યા હતા.…

पूरी खबर पढ़ें →
उमरान रायपुर में सड़क पर जल भराव झाड़ियां गद्दा देखभाल साफ सफाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की07 Sep

उमरान रायपुर में सड़क पर जल भराव झाड़ियां गद्दा देखभाल साफ सफाई

नमस्कार मैं शिवकुमारी वंदे भारत लाइव टीवीऔर समृद्धि भारत न्यूज़ इमरान रायपुर मार्ग की समस्या ग्रामीणों ने स्वयं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की07 Sep

ખેડા જિલ્લા ની બ્રેકીંગ ન્યૂઝ

મહુધામાં ગેરકાયદે દબાણો દૂર કરવાની કાર્યવાહી: તાજેતરમાં રાજ્ય ધોરીમાર્ગ કિનારે અંદાજે 50 ગેરકાયદે દબાણો દૂર કરવામાં આવ્યા હતા.…

पूरी खबर पढ़ें →
दोनाली बंदूक लेकर महिला पहुंची पुलिस चौकी मचा हड़कंप
Mahrajganj07 Sep

दोनाली बंदूक लेकर महिला पहुंची पुलिस चौकी मचा हड़कंप

दोनाली बंदूक लेकर पुलिस चौकी पहुंची महिला, असलहा देखते ही पुलिसकर्मियों के उड़े होश! मचा हड़कंप महराजगंज। श्यामदेउरवा…

पूरी खबर पढ़ें →
बिजनौर/लखनऊ: मुख्यमंत्री से मिले सांसद चंदन चौहान, बोले- बाढ़ की समस्या का हो स्थायी समाधान
Bijnor07 Sep

बिजनौर/लखनऊ: मुख्यमंत्री से मिले सांसद चंदन चौहान, बोले- बाढ़ की समस्या का हो स्थायी समाधान

गंगा नदी में आने वाली बाढ़ की समस्या को लेकर बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!