बिजनौर/लखनऊ: मुख्यमंत्री से मिले सांसद चंदन चौहान, बोले- बाढ़ की समस्या का हो स्थायी समाधान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गंगा नदी में आने वाली बाढ़ की समस्या को लेकर बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र सौंपा और बाढ़ नियंत्रण, तटबंध एवं सुरक्षात्मक कार्यों की परियोजनाओं को जल्द मंजूरी देने की मांग की।
सांसद ने पत्र में बताया कि जिला बिजनौर की तहसील चांदपुर के खादर क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांव हर साल गंगा में आने वाली बाढ़ से प्रभावित होते हैं। गंगा के पानी आने के कारण किसानों की फसलें बड़े पैमाने पर प्रभावित होती हैं और ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है और साथ ही काफी बीमारी का सामना करना पड़ता है।
चंदन चौहान ने गंगा नदी के पूर्वी तट पर गंज से मुजफ्फर खादर तक करीब 24 किलोमीटर लंबे तटबंध के निर्माण की मांग की। पत्र में कहा गया है कि तटबंध बनने से बाढ़ और कटान की समस्या का स्थायी समाधान होने के साथ करीब 30 से 35 गांवों की आबादी और कृषि भूमि को हर साल होने वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा। इसके अलावा सांसद ने मेरठ जनपद में गंगा नदी पर मवाना तहसील, हस्तिनापुर एवं बिजनौर क्षेत्र को जोड़ने के लिए भीमकुंड के निकट चेतावाला घाट पर सेतु, पहुंच मार्ग एवं आवश्यक सुरक्षात्मक कार्यों की परियोजना को भी जल्द स्वीकृति दिलाने की मांग की है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण को लेकर पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश कुलपहाड़ व अजनर थानों के विवेचकों…
पूरी खबर पढ़ें →
नमस्कार मैं शिवकुमारी वंदे भारत लाइव टीवीऔर समृद्धि भारत न्यूज़ इमरान रायपुर मार्ग की समस्या ग्रामीणों ने स्वयं…
पूरी खबर पढ़ें →
दोनाली बंदूक लेकर पुलिस चौकी पहुंची महिला, असलहा देखते ही पुलिसकर्मियों के उड़े होश! मचा हड़कंप महराजगंज। श्यामदेउरवा…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News👉अनरसा और मिठाई की दुकान पर छापा जौनपुर। मिलावट की लगातार शिकायत को लेकर खाद्य विभाग ने अधिकारियों…
पूरी खबर पढ़ें →
सरकार द्वारा सहारनपुर जाने से रोका जाना असवैधानिक है , सहारनपुर में सैकड़ो साल पुरानी मस्जिद को तोड़े…
पूरी खबर पढ़ें →
खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, भीड़ वाले केंद्रों पर CCTV और टोकन व्यवस्था किसानों को निर्धारित दर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।