सीएचसी कांधला के चिकित्सा प्रभारी बने डॉ. रामवीर सिंह, डॉ. वीरेंद्र सिंह को जसाला की जिम्मेदारी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांधला। स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए जिले के चिकित्सा प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कांधला की जिम्मेदारी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रामवीर सिंह को सौंपी गई है। वहीं, डॉ. वीरेंद्र सिंह को जसाला स्वास्थ्य केंद्र का प्रभारी बनाया गया है।
मंगलवार को डॉ. रामवीर सिंह ने सीएचसी कांधला पहुंचकर चिकित्सा प्रभारी का पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अस्पताल में पहुंचे मरीजों की जांच की और उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं।
डॉ. रामवीर सिंह इससे पहले भी कई वर्षों तक सीएचसी कांधला में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह पूर्व में चिकित्सा प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उनके दोबारा सीएचसी कांधला की कमान संभालने पर अस्पताल के कर्मचारियों और क्षेत्र के लोगों में खुशी देखने को मिली।
पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. रामवीर सिंह ने कहा कि मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को उचित उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
शामली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चिकित्सा प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsआज दिनांक 22.09.2026 को जिलाधिकारी, गया, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं नगर पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा आगामी…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana गगनदीप हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों को कुरुक्षेत्र पुलिस ने…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में लाइसेंसधारी कॉलोनियों और प्रोजेक्टों से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर ऑग्मेंटेशन चार्ज (IAC)…
पूरी खबर पढ़ें →
उन्नाव: फतेहपुर चौरासी में श्री रघुनाथ शास्त्री जी के यहाँ गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर…
पूरी खबर पढ़ें →
उन्नाव: फतेहपुर चौरासी में श्री रघुनाथ शास्त्री जी के यहाँ गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर…
पूरी खबर पढ़ें →
उन्नाव: फतेहपुर चौरासी में श्री रघुनाथ शास्त्री जी के यहाँ गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।