Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Shamli

कांधला में दो युवकों पर लाठी-डंडों से हमला, गंभीर रूप से घायल; पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

08 Sep 2026, 09:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांधला में दो युवकों पर लाठी-डंडों से हमला, गंभीर रूप से घायल; पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया - SHAMLI, उत्तर प्रदेश

कांधला। कस्बे के कैराना मार्ग स्थित बाईपास पर मंगलवार को दो युवकों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट का मामला सामने आया है। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला में भर्ती कराया।

घायल राकिब पुत्र शरीफ ने बताया कि वह अपने साथी आसिफ पुत्र तहसीन के साथ कैराना मार्ग स्थित बाईपास पर बैठे थे। इसी दौरान कई लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए दोनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले में दोनों युवक घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित युवकों ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कांधला थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मारपीट में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
गगनदीप हत्याकांड ; विदेश भागने की फिराक में थे हत्या के मुख्य आरोपी, कुरुक्षेत्र पुलिस ने नेपाल-भूटान बॉर्डर से दबोचे
Kurukshetra22 Sep

गगनदीप हत्याकांड ; विदेश भागने की फिराक में थे हत्या के मुख्य आरोपी, कुरुक्षेत्र पुलिस ने नेपाल-भूटान बॉर्डर से दबोचे

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana गगनदीप हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों को कुरुक्षेत्र पुलिस ने…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा में IAC छूट मांगने वाले डेवलपरों के खातों की खुलेगी जांच, आय-व्यय और मुनाफे का होगा स्वतंत्र आकलन
Kurukshetra22 Sep

हरियाणा में IAC छूट मांगने वाले डेवलपरों के खातों की खुलेगी जांच, आय-व्यय और मुनाफे का होगा स्वतंत्र आकलन

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में लाइसेंसधारी कॉलोनियों और प्रोजेक्टों से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर ऑग्मेंटेशन चार्ज (IAC)…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!