Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hardoi

अल्ट्रासाउंड कराकर घर लौट रही नवविवाहिता की हादसे में मौत, रोडवेज बस ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर

08 Sep 2026, 09:48 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अल्ट्रासाउंड कराकर घर लौट रही नवविवाहिता की हादसे में मौत, रोडवेज बस ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर - HARDOI, उत्तर प्रदेश

अल्ट्रासाउंड कराकर घर लौट रही नवविवाहिता की हादसे में मौत, रोडवेज बस ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर

सांडी रोड पर कबीरपुरवा गांव के पास दर्दनाक हादसा, शादी के महज कुछ महीने बाद उजड़ गया सुहाग

#हरदोई/सांडी। सांडी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। सांडी रोड पर कबीरपुरवा गांव के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार 21 वर्षीय नवविवाहिता मोहिनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक, नोनखारा गांव निवासी विकास कुमार अपनी पत्नी मोहिनी देवी का हरदोई में अल्ट्रासाउंड कराने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही कानपुर डिपो की रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोहिनी सड़क पर जा गिरीं और गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मोहिनी की शादी इसी वर्ष 21 अप्रैल को विकास कुमार के साथ हुई थी। वह सांडी क्षेत्र के सखेड़ा गांव निवासी रामप्रकाश की बेटी थीं। शादी के कुछ ही महीनों बाद हादसे में उनकी मौत की खबर से मायके और ससुराल दोनों पक्षों में मातम पसर गया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद रोडवेज बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने फरार बस और चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एक नवविवाहिता की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ: राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने पर सलेमपुर में प्रधानाचार्य डॉ. अनुज अग्रवाल का भव्य स्वागत
Moradabad08 Sep

कांठ: राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने पर सलेमपुर में प्रधानाचार्य डॉ. अनुज अग्रवाल का भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों प्रतिष्ठित राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त कर गांव लौटे राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर कांठ…

पूरी खबर पढ़ें →
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय में 50 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा फर्रुखाबाद आज जनपद फर्रुखाबाद में बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं,
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jhansi08 Sep

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़कर ₹12 हजार और सहायिकाओं का ₹6 हजार हुआ, नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्त पत्र

झांसी दिनांक 08 सितंबर 2026 ----------------- *आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़कर ₹12 हजार और सहायिकाओं का ₹6 हजार…

पूरी खबर पढ़ें →
मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला 8 वर्षीय बालक, ठूठीबारी पुलिस ने 2 घंटे में सकुशल खोज निकाला
Mahrajganj08 Sep

मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला 8 वर्षीय बालक, ठूठीबारी पुलिस ने 2 घंटे में सकुशल खोज निकाला

मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला 8 वर्षीय बालक, ठूठीबारी पुलिस ने 2 घंटे में…

पूरी खबर पढ़ें →
साइबर फ्रॉड के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, महराजगंज पुलिस ने वापस कराए ₹54,740.93
Mahrajganj08 Sep

साइबर फ्रॉड के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, महराजगंज पुलिस ने वापस कराए ₹54,740.93

महराजगंज। साइबर फ्रॉड के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, महराजगंज पुलिस ने वापस कराए ₹54,740.93 महराजगंज साइबर…

पूरी खबर पढ़ें →
जिम ट्रेनर ने पत्नी के साथ मिलकर किशोरी की हत्या की, पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब
Mahrajganj08 Sep

जिम ट्रेनर ने पत्नी के साथ मिलकर किशोरी की हत्या की, पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब

जिम ट्रेनर ने पत्नी के साथ मिलकर किशोरी की हत्या की, पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर डाला…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!