Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

जिम ट्रेनर ने पत्नी के साथ मिलकर किशोरी की हत्या की, पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब

08 Sep 2026, 10:43 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिम ट्रेनर ने पत्नी के साथ मिलकर किशोरी की हत्या की, पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

जिम ट्रेनर ने पत्नी के साथ मिलकर किशोरी की हत्या की, पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब
बागपत
बागपत। मथुरा की 14 वर्षीय किशोरी परी की हत्या के मामले में बागपत पुलिस ने जिम ट्रेनर अमन सागर और उसकी पत्नी रचना को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, अमन ने पत्नी के साथ मिलकर दिल्ली स्थित किराए के मकान में किशोरी की हत्या की और शव को बोरे में बंद कर स्कूटी से बागपत लाकर हाईवे किनारे फेंक दिया था। पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डालने के बाद पेट्रोल से आग लगा दी गई थी।

एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे काठा और नंगला बहलोलपुर के बीच खेत में किशोरी का अधजला शव मिला था। पोस्टमार्टम में शरीर और चेहरे पर तेजाब डाले जाने की पुष्टि हुई थी। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया था।

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान करीब 600 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और हाईवे से गुजरने वाले कई वाहनों की जांच की। इसी दौरान बिना नंबर की एक संदिग्ध स्कूटी सामने आई, जिस पर एक दंपती और उनका दो साल का बच्चा दिखाई दिया। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस अमन और उसकी पत्नी रचना तक पहुंची।

पुलिस के अनुसार, अमन मथुरा में कपड़ों की दुकान चलाने के साथ जिम ट्रेनर का काम करता था। परी उसके संपर्क में थी। बाद में वह अमन के साथ दिल्ली स्थित किराए के मकान में रहने लगी थी। पुलिस का कहना है कि परी और अमन के बीच बढ़ती नजदीकियों को लेकर अमन की पत्नी रचना नाराज थी।

आरोप है कि इसी विवाद के बाद दोनों ने मिलकर परी की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, किशोरी के हाथ-पैर बांध दिए गए और अमन ने उसका गला दबाया, जबकि रचना ने उसके हाथ पकड़े। इसके बाद शव को बोरे में डालकर स्कूटी से बागपत लाया गया और हाईवे किनारे खेत में फेंक दिया गया।

पुलिस का कहना है कि आरोपितों ने पहचान छिपाने के लिए शव के चेहरे पर तेजाब डाला और पेट्रोल से आग लगाई। घटना के बाद दोनों हाथरस चले गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपितों को लोनी-बागपत बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आगरा में वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, शासन-प्रशासन की व्यवस्थाएं रही शानदार
Agra26 Oct

आगरा में वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, शासन-प्रशासन की व्यवस्थाएं रही शानदार

आगरा, उत्तर प्रदेश* आगरा में वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, शासन-प्रशासन की व्यवस्थाएं रही शानदार *आगरा।*…

पूरी खबर पढ़ें →
बरियावन बाजार में मकान-दुकान ढहाने के 14 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट, पुलिस ने कसा शिकंजा
Ambedkar Nagar26 Oct

बरियावन बाजार में मकान-दुकान ढहाने के 14 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट, पुलिस ने कसा शिकंजा

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बरियावन बाजार में जमीन पर कब्जे के इरादे से मकान और दुकानें ढहाने…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ambedkar Nagar26 Oct

.यूपी में आज वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, स्कूल और सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

उत्तर प्रदेश में सोमवार को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!