Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला 8 वर्षीय बालक, ठूठीबारी पुलिस ने 2 घंटे में सकुशल खोज निकाला

08 Sep 2026, 10:50 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला 8 वर्षीय बालक, ठूठीबारी पुलिस ने 2 घंटे में सकुशल खोज निकाला - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला 8 वर्षीय बालक, ठूठीबारी पुलिस ने 2 घंटे में सकुशल खोज निकाला

ठुठीबारी/महराजगंज

महराजगंज। मां की डांट से नाराज होकर घर से निकले 8 वर्षीय बालक को ठूठीबारी पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालक को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। बच्चे के सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार, 07 सितंबर 2026 को थाना ठूठीबारी क्षेत्र के ग्राम धरमौली निवासी रवि चौधरी पुत्र राजदेव चौधरी अपनी मां की डांट से नाराज होकर बिना बताए घर से निकल गया था। काफी खोजबीन के बाद भी बालक का पता नहीं चला तो परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही ठूठीबारी पुलिस टीम सक्रिय हो गई और संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन एवं चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस की तत्परता के चलते सिर्फ दो घंटे के भीतर बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालक को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। मासूम को सकुशल वापस पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। परिजनो ने ठूठीबारी पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*अधिकारियों ने छात्राओं के साथ भोजन कर परखी भोजन की गुणवत्ता*
Kaushambi08 Sep

*अधिकारियों ने छात्राओं के साथ भोजन कर परखी भोजन की गुणवत्ता*

कौशाम्बी जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल के निर्देशानुसार जनपद के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं को उपलब्ध…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ: राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने पर सलेमपुर में प्रधानाचार्य डॉ. अनुज अग्रवाल का भव्य स्वागत
Moradabad08 Sep

कांठ: राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने पर सलेमपुर में प्रधानाचार्य डॉ. अनुज अग्रवाल का भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों प्रतिष्ठित राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त कर गांव लौटे राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर कांठ…

पूरी खबर पढ़ें →
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय में 50 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा फर्रुखाबाद आज जनपद फर्रुखाबाद में बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं,
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jhansi08 Sep

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़कर ₹12 हजार और सहायिकाओं का ₹6 हजार हुआ, नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्त पत्र

झांसी दिनांक 08 सितंबर 2026 ----------------- *आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़कर ₹12 हजार और सहायिकाओं का ₹6 हजार…

पूरी खबर पढ़ें →
साइबर फ्रॉड के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, महराजगंज पुलिस ने वापस कराए ₹54,740.93
Mahrajganj08 Sep

साइबर फ्रॉड के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, महराजगंज पुलिस ने वापस कराए ₹54,740.93

महराजगंज। साइबर फ्रॉड के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, महराजगंज पुलिस ने वापस कराए ₹54,740.93 महराजगंज साइबर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!