टेकन 3 गेम का बढ़ता चलन बना चिंता का विषय, बच्चों के भविष्य के साथ सुरक्षा पर भी सवाल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


टेकन 3 गेम का बढ़ता चलन बना चिंता का विषय, बच्चों के भविष्य के साथ सुरक्षा पर भी सवाल
शाहाबाद, हरदोई। नगर में जगह-जगह छोटे-छोटे बच्चों द्वारा ‘टेकन 3’ गेम खेले जाने का मामला चर्चा में है। बच्चों में बढ़ती गेमिंग की लत को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ती दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है कि घंटों गेम खेलने की आदत बच्चों की पढ़ाई, समय और सामान्य गतिविधियों को प्रभावित कर सकती है।
वहीं, गेम खेलने वाली दुकानों पर कई बार बच्चों और युवाओं की भीड़ दिखाई देने की बात सामने आ रही है। ऐसे में दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था और मानकों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि किसी दुकान पर भीड़भाड़ के बीच कोई हादसा या अप्रिय घटना हो जाती है, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? क्या इन दुकानों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन निकास और अन्य आवश्यक इंतजाम मौजूद हैं—इसकी संबंधित विभाग द्वारा जांच की गई है या नहीं?
स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर गेमिंग दुकानों की जांच कराने, सुरक्षा मानकों की पड़ताल करने और बच्चों के हित में आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि बच्चों के मनोरंजन पर रोक लगाने के बजाय जरूरी है कि गेमिंग स्थलों पर नियमों का पालन सुनिश्चित हो और बच्चों की सुरक्षा तथा शिक्षा को प्राथमिकता दी जाए।
अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस मुद्दे को कितनी गंभीरता से लेते हैं और बच्चों के भविष्य व सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कौशाम्बी जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल के निर्देशानुसार जनपद के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं को उपलब्ध…
पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों प्रतिष्ठित राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त कर गांव लौटे राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर कांठ…
पूरी खबर पढ़ें →
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय में 50 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा फर्रुखाबाद आज जनपद फर्रुखाबाद में बाल…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsझांसी दिनांक 08 सितंबर 2026 ----------------- *आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़कर ₹12 हजार और सहायिकाओं का ₹6 हजार…
पूरी खबर पढ़ें →
मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला 8 वर्षीय बालक, ठूठीबारी पुलिस ने 2 घंटे में…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज। साइबर फ्रॉड के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, महराजगंज पुलिस ने वापस कराए ₹54,740.93 महराजगंज साइबर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।