Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jalandhar

शिव राम कला मंच द्वारा रामलीला की रिहर्सल का शुभारंभ

09 Sep 2026, 05:45 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शिव राम कला मंच द्वारा रामलीला की रिहर्सल का शुभारंभ - JALANDHAR, पंजाब

जालंधर, 09 सितंबर (परमिंदर सिंह ):- शिव राम कला मंच श्री राम लीला कमेटी मॉडल हाउस द्वारा बीती रात रामलीला के उपलक्ष्य में रिहर्सल का शुभारंभ व पूजा किया गया। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर मॉडल हाउस के प्रांगण में सभी गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में पंडित मेघ राज शास्त्री द्वारा पूर्ण विधि विधान के साथ रामलीला की पूजा करवाई गई।

श्री संजीव शर्मा द्वारा श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पूजा उपरांत प्रभु श्री राम की आरती श्री राजा राम चन्द्र की जय मनाओ आज का गुणगान करके रिहर्सल का शुभारंभ किया गया।

पहले दिन सभी कलाकारों को विशेष अतिथि से मुलाकात करवा के विशेष सीन प्रस्तुत किये गए। मंच के प्रधान श्री रजनीश कुमार ने बताया कि इस बार रामलीला का आयोजन 10 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक दशहरा ग्राउंड मॉडल हाउस में किया जा रहा है।

रामलीला के दृश्य को बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किये जायेंगे। श्री रजनीश कुमार ने सभी को रामलीला की शुरुआत पर बधाई देते सभी कलाकारों को खूब मेहनत के लिए प्रेरणा दी ।

मंच के कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक दृश्य प्रस्तुत करके विशेष अतिथियों का मन मोह लिया। इस शुभ कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष श्री विक्रम शर्मा, आप नेता विनोद रॉक्सी, भाजपा वार्ड इंचार्ज श्री हरिंद्र शर्मा, धार्मिक उत्सव कमेटी के संयोजक श्री हेमंत शर्मा, विनय शर्मा, शिव राम कला मंच के चेयरमैन श्री हरजीवन गोगना, अध्यक्ष व डायरेक्टर श्री रजनीश कुमार, महासचिव कुलविंदर सिंह हीरा, कोषाध्यक्ष श्री विशाल भल्ला, शिवम कालिया, रावण जगदीश बिट्टा, निर्दोष कुमार, धीरज सहगल, प्रोमट डायरेक्टर कार्तिक, अमनदीप हैरी, प्रदीप बी टी, सचित शर्मा, गुरदास बोलींना,अशोक जोद्वरा, भरत गोगना, मनी, विनय वर्मा म्यूजिक डायरेक्टर, किशोर भसीन, राजेश गुप्ता, कर्ण आनंद, लवी सिंह, सुनील बरार, मानव, शुभम सहित सभी पदाधिकारी व कलाकार शामिल हुए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 5600 लीटर गुड़-लाहन एवं 75 लीटर कच्ची शराब जप्त, 5 प्रकरण दर्ज
Dhar09 Sep

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 5600 लीटर गुड़-लाहन एवं 75 लीटर कच्ची शराब जप्त, 5 प्रकरण दर्ज

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 5600 लीटर गुड़-लाहन एवं 75 लीटर कच्ची शराब जप्त,…

पूरी खबर पढ़ें →
बसनारा में गोंगपा का रणघोष: “विष्णु देव साय मुर्दाबाद, कुसुम दीदी मुर्दाबाद” से दहला सूरजपुर — ढाई घंटे जाम के बाद भी धरना जारी
Surajpur09 Sep

बसनारा में गोंगपा का रणघोष: “विष्णु देव साय मुर्दाबाद, कुसुम दीदी मुर्दाबाद” से दहला सूरजपुर — ढाई घंटे जाम के बाद भी धरना जारी

सूरजपुर। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लॉक इकाई चांदनी-बिहारपुर के नेतृत्व में ग्राम बसनारा में हुआ अनिश्चितकालीन चक्का जाम अब…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला अस्पताल में कलेक्टर ने डॉक्टरों की उपस्थिति जांचने किया औचक निरीक्षण,ओपीडी में अनुपस्थित 5 डॉक्टरों को नोटिस जारी करने के निर्देश
Sagar09 Sep

जिला अस्पताल में कलेक्टर ने डॉक्टरों की उपस्थिति जांचने किया औचक निरीक्षण,ओपीडी में अनुपस्थित 5 डॉक्टरों को नोटिस जारी करने के निर्देश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर कलेक्टर मृणाल मीना ने बुधवार को जिला…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!