Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन

09 Sep 2026, 10:55 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन
मुरादाबाद
मुरादाबाद। चकबंदी में चल रहे मुकदमे के आदेश को आनलाइन करने के नाम पर किसान से 50 हजार रुपये लेते समय चकबंदी के पेशकार सुभाषचंद्र को रंगेहाथ एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

टीम आरोपित को सिविल लाइंस थाने लेकर गई है। मूंढापांडे क्षेत्र के गांव गनेशघाट निवासी किसान ओमवीर सिंह का बीते कई सालों से चकबंदी विभाग में जमीन संबंधित मुकदमा चल रहा था।

मुकदमे का निस्तारण 17 अप्रैल को हो गया था, लेकिन उस आदेश को अभी तक आनलाइन नहीं किया गया था। जब किसान ने पेशकार से संपर्क किया तो आदेश को आनलाइन करने के नाम 50 हजार रुपये मांगे।*

*इसके बाद किसान ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया। योजना अनुसार मंगलवार को साढ़े तीन बजे किसान रुपये लेकर पेशकार के पास पहुंचे।*

*जैसे ही पेशकार को किसान ने रुपये दिए तो एंटी करप्शन टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शाम करीब 4.50 बजे टीम आरोपित को लेकर थाने पहुंची। जहां उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।*

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आगरा में वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, शासन-प्रशासन की व्यवस्थाएं रही शानदार
Agra26 Oct

आगरा में वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, शासन-प्रशासन की व्यवस्थाएं रही शानदार

आगरा, उत्तर प्रदेश* आगरा में वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, शासन-प्रशासन की व्यवस्थाएं रही शानदार *आगरा।*…

पूरी खबर पढ़ें →
बरियावन बाजार में मकान-दुकान ढहाने के 14 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट, पुलिस ने कसा शिकंजा
Ambedkar Nagar26 Oct

बरियावन बाजार में मकान-दुकान ढहाने के 14 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट, पुलिस ने कसा शिकंजा

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बरियावन बाजार में जमीन पर कब्जे के इरादे से मकान और दुकानें ढहाने…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ambedkar Nagar26 Oct

.यूपी में आज वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, स्कूल और सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

उत्तर प्रदेश में सोमवार को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!