सर्राफ को स्मैक के मामले में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने के आरोप में फंसे चारों सिपाहियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सर्राफ से वसूली में फंसे चारों सिपाहियों पर गिरेगी गाज, सेवा समाप्त करने की तैयारी
काल रिकॉर्डिंग भी बनेगी जांच का हिस्सा, कार्रवाई के लिए डीजीपी को भेजी जाएगी रिपोर्ट
शाहजहांपुर। सर्राफ को स्मैक के मामले में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने के आरोप में फंसे चारों सिपाहियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने उनकी सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की विवेचना में सराफ की अपने पिता से हुई बातचीत की काल रिकॉर्डिंग को भी अहम साक्ष्य के रूप में शामिल किया जाएगा। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। चारों सिपाहियों की सेवा समाप्ति के लिए उच्चाधिकारियों के माध्यम से शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
!!एसओजी के पहुंचने से पहले दिल्ली भागे दो आरोपी!!
मामले में नामजद मेरठ निवासी सिपाही अरुण चित्तौड़िया और तुपार गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली पहुंच गए। दोनों वहां अपने परिचितों के माध्यम से अधिवक्ताओं से संपर्क कर अग्रिम जमानत लेने की कोशिश में थे। लोकेशन के आधार पर एसओजी दिल्ली पहुंची, लेकिन इससे पहले ही दोनों वहां से निकल गए। पुलिस अब उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV NewsUP के 5 तहसीलदार निलंबित ! 1-अमित यादव, तहसीलदार सण्डीला ,हरदोई। 2- कृष्ण कुमार मिश्रा, तहसीलदार, देवरिया। 3-…
पूरी खबर पढ़ें →
मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
मेरठ आपका एक ऐतिहासिक निर्णय से पीआरबी 112 के जवानों को तीन शिफ्ट में यानी 8 घंटे की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News(SD) सुरक्षित UP, तेज़ रिस्पॉन्स: UP 112 को मिलेंगे 425 नए वाहन. आपातकालीन सेवा होगी और तेज़: UP…
पूरी खबर पढ़ें →
जनपद बस्ती फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों की गाड़ियां कब्जे में लेने वाले गिरोह का कप्तानगंज पुलिस ने किया…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन की त्रिपक्षीय वार्ता बुधवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी कांठ स्निग्धा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।