देवांगन लेडी एचिवर्स ग्रुप की महिलाओं ने “सपनों की उड़ान” में बिखेरी प्रतिभा और हुनर की रंगत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


• देवांगन लेडी एचिवर्स ग्रुप की महिलाओं ने "सपनों की उड़ान" में बिखेरी प्रतिभा और हुनर की रंगत
• आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है : सुमन देवांगन
भिलाई। परमेश्वरी भवन प्रगति नगर में देवांगन लेडी एचिवर्स ग्रुप के तत्वावधान में महिलाओं के लिए "सपनों की उड़ान" कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। संयोजिका सुमन देवांगन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा, हुनर एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
देवांगन लेडी एचिवर्स ग्रुप की संयोजिका सुमन देवांगन ने कहा कि सपनों की उड़ान कार्यक्रम महिलाओं के हुनर को मंच देने, अपनी प्रतिभा को पहचानने और अपने सपनों को साकार करने का अवसर देती है। ऐसे आयोजन से महिलाओं में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और आपसी सौहार्द को बढ़ावा मिलता हैं। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, व्यावसायिक और रचनात्मक क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रही है और अपनी विशिष्ट पहचान बना रही हैं। उन्हें प्रोत्साहन एवं अवसर देने की जरूरत है।
इस दौरान महिलाओं के लिए मनोरंजक एवं आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रमों में भाग लिया। चार धाम यात्रा स्पर्धा में तनु देवांगन प्रथम, लक्ष्मी देवांगन द्वितीय, उषा गंगाराम देवांगन तृतीय तथा सुहागन चूड़ी श्रृंगार स्पर्धा में कामना देवांगन प्रथम, हेमलता देवांगन द्वितीय एवं जयश्री देवांगन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर दामिनी देवांगन, हेमलता, मीनाक्षी हरिशंकर, मीनाक्षी अविनाश, प्रभा देवांगन, रूपाली, उषा दिनेश, पूनम देवांगन, कविता देवांगन आदि सहित सदस्य महिलाएं उपस्थित थीं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के थाना सिंगाही क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले…
पूरी खबर पढ़ें →
जिले में स्वाइन फ्लू संक्रमण पैर पसारता जा रहा है। अब उकलाना के एक गांव की स्वाइन H1N11-फ्लू…
पूरी खबर पढ़ें →
12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन रखाना ब्यूरो - इंद्रजीत सिंह मजिस्ट्रेट अशोक कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन रखाना ब्यूरो - इंद्रजीत सिंह मजिस्ट्रेट अशोक कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन रखाना ब्यूरो - इंद्रजीत सिंह मजिस्ट्रेट अशोक कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन रखाना ब्यूरो - इंद्रजीत सिंह मजिस्ट्रेट अशोक कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।