रुदावल से रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व रोडवेज सीएमडी को भेजा पत्र
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रुदावल से रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व रोडवेज सीएमडी को भेजा पत्र
रुदावल। कस्बा रुदावल एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री तथा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा है।
ग्रामीणों ने रुदावल से धौलपुर वाया बसेड़ी, रुदावल से जयपुर तथा आगरा-करौली वाया रुदावल मार्गों पर राजस्थान रोडवेज एवं राजस्थान लोक परिवहन की बस सेवाएं शुरू करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि इन प्रमुख मार्गों पर नियमित सार्वजनिक परिवहन की सुविधा पर्याप्त नहीं होने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और आम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई लोगों को मजबूरी में निजी या डग्गेमार वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि इन मार्गों पर रोडवेज बस सेवा शुरू होने से रुदावल का धौलपुर, आगरा, करौली और जयपुर जैसे प्रमुख शहरों से सीधा संपर्क मजबूत होगा। साथ ही रुदावल स्थित प्रसिद्ध हनुमानजी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।
बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों और दैनिक यात्रियों को राहत मिलने के साथ स्थानीय व्यापार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री एवं रोडवेज सीएमडी से जनहित में शीघ्र इन मार्गों का सर्वे कराकर रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सूमर। कस्बे सहित समूचे ग्रामीण अंचल में भाद्रपद शुक्ल दशमी पर लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज का निर्वाण दिवस…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार बृजेश पाठक के जनपद भ्रमण एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों के दृष्टिगत विधायक धनघटा…
पूरी खबर पढ़ें →
*पितृपक्ष मेला को लेकर नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों की जिलाधिकारी ने की ब्रीफिंग* गया, 22…
पूरी खबर पढ़ें →
हिमाचल प्रदेश कांगङा .बैजनाथ शहर मै आज पूर्व मै रहे माननीय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जी और साथ…
पूरी खबर पढ़ें →
हिमाचल प्रदेश कांगङा .बैजनाथ शहर मै आज पूर्व मै रहे माननीय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जी और साथ…
पूरी खबर पढ़ें →
हिमाचल प्रदेश कांगङा .बैजनाथ शहर मै आज पूर्व मै रहे माननीय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जी और साथ…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।