Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Indore

Indore News: नए इंदौर को पुराने इंदौर से जोड़ता है शास्त्री ब्रिज… इस तरह होगा पुनर्निर्माण,

11 Sep 2026, 10:25 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
Indore News: नए इंदौर को पुराने इंदौर से जोड़ता है शास्त्री ब्रिज… इस तरह होगा पुनर्निर्माण, - इन्दौर, मध्य प्रदेश

इंदौर/तेजकुमार जारवाल/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज/मध्यप्रदेश,
सिंहस्थ-2028 से पहले इंदौर के प्रमुख शास्त्री ब्रिज के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। पुराने ब्रिज को तोड़ने से पहले उसके समानांतर नया ब्रिज बनाने की योजना तैयार की गई है। करीब 175 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना का उद्देश्य निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था को प्रभावित होने से बचाना है। सांसद शंकर लालवानी की पहल के बाद इस परियोजना को लेकर संबंधित विभागों के बीच प्रक्रिया आगे बढ़ी है। योजना के मुताबिक पहले नया समानांतर ब्रिज तैयार कर उसे यातायात के लिए शुरू किया जाएगा।
इसके बाद पुराने शास्त्री ब्रिज को हटाकर दूसरे चरण का निर्माण कार्य किया जाएगा।

दो चरणों में होगा निर्माण
शास्त्री ब्रिज के पुनर्निर्माण को दो चरणों में पूरा करने की योजना है। पहले चरण में मौजूदा ब्रिज के समानांतर नया ब्रिज बनाया जाएगा। कोशिश है कि इसे सिंहस्थ-2028 से पहले यातायात के लिए उपलब्ध करा दिया जाए। नया ब्रिज शुरू होने के बाद पुराने ब्रिज को तोड़ा जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में बाकी निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। प्रस्तावित नए ब्रिज की ऊंचाई मौजूदा ब्रिज से अधिक रखी जाएगी, ताकि भविष्य में बढ़ने वाले यातायात को देखते हुए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।

संभागायुक्त कार्यालय से रीगल टॉकीज तक प्रस्तावित
प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक परियोजना पर करीब 175 करोड़ रुपए खर्च होंगे। प्रस्तावित ब्रिज का एक सिरा संभागायुक्त कार्यालय क्षेत्र से शुरू होकर रीगल टॉकीज की ओर रहेगा। निर्माण से पहले सर्वे और तकनीकी परीक्षण के आधार पर अंतिम एलाइनमेंट तय किया जाएगा।

IDA करेगा निर्माण, रेलवे करेगा अपने हिस्से की निगरानी
शास्त्री ब्रिज के निर्माण की जिम्मेदारी इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) को देने का प्रस्ताव है। IDA के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित संजय राव झाड़े ने सर्वे एजेंसी को तत्काल सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए हैं।सर्वे के दौरान ब्रिज की चौड़ाई, ऊंचाई, एलाइनमेंट, संरचना और यातायात प्रबंधन समेत अन्य तकनीकी पहलुओं का परीक्षण किया जाएगा। वहीं, परियोजना में आने वाले रेलवे हिस्से के काम की निगरानी रेलवे विभाग करेगा, ताकि रेलवे से जुड़े तकनीकी और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके।

सिंहस्थ से पहले नया ब्रिज शुरू करने की तैयारी
शास्त्री ब्रिज इंदौर के प्रमुख यातायात मार्गों में शामिल है और रोजाना बड़ी संख्या में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में पुराने ब्रिज को पहले तोड़ने के बजाय समानांतर नया ब्रिज बनाने की योजना बनाई गई है, ताकि निर्माण अवधि में भी आवागमन जारी रखा जा सके। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि सिंहस्थ-2028 से पहले नया शास्त्री ब्रिज तैयार कर नागरिकों के लिए उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर की अधोसंरचना को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करना प्राथमिकता है। आधुनिक स्वरूप में शास्त्री ब्रिज का पुनर्निर्माण इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन में आईजी इरशाद वली, ततरवारा गांव में खदान का किया निरीक्षण
Sagar11 Sep

जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन में आईजी इरशाद वली, ततरवारा गांव में खदान का किया निरीक्षण

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पदभार ग्रहण करने के बाद संभाग आईजी इरशाद…

पूरी खबर पढ़ें →
मकान को शराब गोदाम के रूप में किया जा रहा था उपयोग, 261 बल्क लीटर विदेशी मदिरा बरामद,जब्त अवैध शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹2.80 लाख
Sagar11 Sep

मकान को शराब गोदाम के रूप में किया जा रहा था उपयोग, 261 बल्क लीटर विदेशी मदिरा बरामद,जब्त अवैध शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹2.80 लाख

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *जिले में जहरीली एवं अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय,…

पूरी खबर पढ़ें →
12 सितंबर को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण, 21.11 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात – भूपेन्द्र सिंह
Sagar11 Sep

12 सितंबर को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण, 21.11 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात – भूपेन्द्र सिंह

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * 12 सितंबर को खुरई में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
बीते 23 दिनों में 88 मरीजों को मिला निःशुल्क रक्त, 12 वर्षों में 16,623 यूनिट रक्त ने की 49,868 हजार प्राणों की रक्षा
Sagar11 Sep

बीते 23 दिनों में 88 मरीजों को मिला निःशुल्क रक्त, 12 वर्षों में 16,623 यूनिट रक्त ने की 49,868 हजार प्राणों की रक्षा

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र…

पूरी खबर पढ़ें →
हत्या के फरार आरोपी को गढ़ाकोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार,खेत में पानी बहाने के विवाद में लोहे के पाइप एवं डंडे से मारपीट कर की गई थी हत्या, घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद
बसपा में बढ़ती अंदरूनी हलचल पर सवाल: बड़े चेहरे बाहर, संगठन के भीतर नेतृत्व और रणनीति पर मंथन तेज
Lucknow11 Sep

बसपा में बढ़ती अंदरूनी हलचल पर सवाल: बड़े चेहरे बाहर, संगठन के भीतर नेतृत्व और रणनीति पर मंथन तेज

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में लंबे समय से चले आ रहे संगठनात्मक बदलावों और बड़े नेताओं के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!