बीते 23 दिनों में 88 मरीजों को मिला निःशुल्क रक्त, 12 वर्षों में 16,623 यूनिट रक्त ने की 49,868 हजार प्राणों की रक्षा

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में संचालित भूपेन्द्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन सेवा‘ मानव सेवा का एक सशक्त उदाहरण बनकर निरंतर जरूरतमंद मरीजों के जीवन में आशा का संचार कर रही है। संकट की घड़ी में समय पर रक्त उपलब्ध कराकर यह सेवा अनेक परिवारों के लिए संबल बनी है।
गत 18 अगस्त से 09 सितंबर 2026 के मध्य मात्र 23 दिनों में 88 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया गया। इस अवधि में प्रतिदिन औसतन 4 मरीजों तक समय पर रक्त पहुँचाकर उनके उपचार को निर्बाध रूप से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।
कई मामलों में समय पर रक्त उपलब्ध होने से मरीजों का उपचार बिना किसी विलंब के प्रारंभ हो सका, जिससे परिजनों को भी बड़ी राहत मिली। बीते 23 दिनों के दौरान जिन 88 मरीजों को हेल्पलाइन के माध्यम से रक्त उपलब्ध कराया गया, उनमें बंडा, केसली, गौरझामर, गढ़ाकोटा, खुरई, सुरखी, रहली, राहतगढ़, मालथौन, नरयावली, बांदरी, बीना, देवरी, बेगमगंज, दमोह, सानौधा, बटियागढ़, जैसीनगर तथा दलपतपुर सहित अनेक नगरों एवं ग्रामीण अंचलों से सागर में उपचार के लिए आए मरीज शामिल रहे।
हेल्पलाइन से जुड़े स्वयंसेवकों और समर्पित रक्तदाताओं के त्वरित समन्वय के कारण सभी जरूरतमंदों तक समय पर रक्त पहुँचाया गया, जिससे आपात परिस्थितियों में भी उपचार प्रभावित नहीं होने दिया गया। पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह स्वयं इस सेवा प्रकल्प की नियमित मॉनिटरिंग करते हैं तथा प्रत्येक सहायता अनुरोध पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराते हैं।जरूरतमंद मरीज अथवा उनके परिजन भूपेन्द्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन के मोबाइल नंबर 9228035418 पर चैबीसों घंटे संपर्क कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त लैंडलाइन नंबर (07582)262688 पर भी सहायता उपलब्ध है। किसी भी आपात स्थिति में पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के मोबाइल नंबर 9425171211 पर कॉल, व्हाट्सएप अथवा एसएमएस के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि गत 12 वर्षों में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह तथा पिछले दो वर्षो में उनके पुत्र अविराज सिंह ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान शिविरों के माध्यम से हजारों यूनिट रक्त एकत्रित कर जरूरतमंदों तक पहुंचाया है। उन्होंने कभी तक के रक्तदान शिविरों और रक्त सेवा हेल्पलाइन के माध्यम से अभी तक कुल 49,868 हजार जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराते हुए उनके प्राणों की रक्षा की है।
यह सेवा केवल रक्त की व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि कठिन परिस्थितियों में मरीजों एवं उनके परिजनों को मानसिक संबल, त्वरित सहयोग और आर्थिक राहत भी प्रदान कर रही है। समाज की सहभागिता, स्वैच्छिक रक्तदाताओं के समर्पण तथा सेवा के प्रति प्रतिबद्ध स्वयंसेवकों के अथक प्रयासों से संचालित ‘‘भूपेन्द्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन सेवा" ने समाज में स्वैच्छिक रक्तदान को जनआंदोलन बनाने की दिशा में भी सकारात्मक प्रेरणा प्रदान की है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






