*खैर का लकड़ी लदे ट्रैक्टर को वन विभाग ने किया जब्त, दो गिरफ्तार*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जिला ब्यूरो अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा भवनाथपुर। वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की देर रात मकरी गांव में अभियान चलाकर अवैध रूप से खैर प्रजाति की लकड़ी का पातन कर परिवहन किए जाने के मामले में एक महिंद्रा ट्रैक्टर को जब्त किया है।
इस कार्रवाई में वन विभाग की टीम ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रमोद कुमार के निर्देश पर वनपाल सुनील राय के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात मकरी गांव में छापेमारी की।
इस दौरान बड़ी मात्रा में खैर प्रजाति की लकड़ियों का पातन कर उन्हें ट्रैक्टर पर लोड कर अवैध रूप से परिवहन किए जाने की जानकारी मिली। वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए खैर के लकड़ियों से लदे महिंद्रा ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।
साथ ही इस अवैध गतिविधि में शामिल मकरी के मिरी विश्वकर्मा और सूरज पाल को गिरफ्तार किया गया। वन विभाग ने दोनों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
वन विभाग की कार्रवाई से अवैध रूप से लकड़ी कटाई और परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। इस अभियान मे वनकर्मी अनुप सिंह, प्रमोद कुमार, विकाश कुमार, राकेश कुमार, ओम प्रकाश उरांव, दया शंकर सिंह, यशवंत कुमार, निरंजन कुमार, द्रौण कुमार शामिल थे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsप्राप्त हुई ताजा जानकारी अनुसार नागपुर शहर में विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर, कार्यक्रम के तहत दूसरा चरण शुरू कर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsप्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नागपुर नगर निगम के परिवहन विभाग ने शुक्रवार 11 सितंबर 2026 तान्हा पोला…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsSSB द्वारा कौशल प्रशिक्षण एवं व्हीलचेयर वितरण कार्यक्रम रूपईडीहा बहराइच l सशस्त्र सीमा बल, द्वारा पंचायत भवन, बलईगाँव…
पूरी खबर पढ़ें →
इनको कोई गरीब न कहना ये हमारे रीवा के सबसे ' अमीर ' इंसान हैं... ये हैं रामशिरोमणि…
पूरी खबर पढ़ें →
*सावनेर में भव्य दहीहांडी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति, गंभीर बीमार बालिका के…
पूरी खबर पढ़ें →
जनपद बस्ती, 10 सितंबर 2026। मिशन शक्ति फेज-5.0 (II) और साइबर जागरूकता अभियान के तहत बृहस्पतिवार को कोतवाली…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।