Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Satna

जैतवारा रेलवे स्टेशन पर नई ट्रेनों के ठहराव की माँग

11 Sep 2026, 05:29 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जैतवारा रेलवे स्टेशन पर नई ट्रेनों के ठहराव की माँग - सतना, मध्य प्रदेश

*जैतवारा रेलवे स्टेशन पर नई ट्रेनों के ठहराव की माँग तेज़, यात्रियों ने उठाई आवाज़* जैतवारा (सतना)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और रेल सुविधाओं को लेकर क्षेत्र के नागरिकों और यात्रियों ने अपनी आवाज़ बुलंद करना शुरू कर दिया है।

23 अक्टूबर 2026 से रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस के रूट में होने वाले संभावित बदलाव को लेकर यात्रियों में भारी चिंता है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यह मुद्दा केवल कुछ यात्रियों का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास, शिक्षा, व्यापार और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ा हुआ है।यात्रियों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि 23 अक्टूबर 2026 से पहले उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाए और प्रमुख ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए।

🚆 इन प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की उठ रही मांगस्थानीय निवासियों ने मुख्य रूप से निम्नलिखित तीन जोड़ी ट्रेनों के जैतवारा स्टेशन पर स्टॉपेज (ठहराव) की मांग की है:
महानगरी एक्सप्रेस – ट्रेन संख्या 22177 / 22178
पुणे-सुपौल एक्सप्रेस – ट्रेन संख्या 11401 / 11402
संघमित्रा एक्सप्रेस – ट्रेन संख्या 12295 / 12296🕒
सतना-जैतवारा शटल ट्रेन के समय में सुधार की मांगनागरिकों ने शटल ट्रेन के समय को और अधिक सुविधाजनक, नियमित और समयबद्ध बनाने की मांग की है। प्रस्तावित समय इस प्रकार है:सुबह (जैतवारा से सतना): प्रस्थान – सुबह 9:20 बजे | सतना पहुंचने का समय – सुबह 9:50 बजे।शाम (सतना से जैतवारा): प्रस्थान – शाम 3:20 बजे | जैतवारा पहुंचने का समय – शाम 3:50 बजे।इस समय सुधार से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और दैनिक यात्रियों को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी।📋 नागरिकों की मुख्य मांगेंजैतवारा रेलवे स्टेशन पर महानगरी, पुणे-सुपौल और संघमित्रा एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों का ठहराव दिया जाए।सतना-जैतवारा शटल ट्रेन के समय में सुधार कर उसका नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए।रूट परिवर्तन से पहले रेलवे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामने यह मांगें मजबूती से रखी जाएं।यात्रियों की समस्याओं पर रेलवे प्रशासन से स्पष्ट जवाब मांगा जाए।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह किसी राजनीतिक दल का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे जैतवारा क्षेत्र के विकास का विषय है।

उन्होंने सभी से एकजुट होकर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक अपनी बात पहुंचाने की अपील की है। Vande Bharat live TV news
reporter Praveen Kumar Prajapati

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Kurukshetra11 Sep

हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री के बेटे की चंडीगढ़ में मौत: फार्म हाउस में उठाया खौफनाक कदम; दो बार रह चुके सरपंच

जिला रिपोर्टर कुरूक्षेत्र (संदीप शर्मा) हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री एवं पिहोवा से चार बार विधायक रहे स्व.…

पूरी खबर पढ़ें →
Railway News: रेलवन ने यात्रियों की यात्रा की आसान… एक ही मंच पर मिल रहीं सभी यात्री सुविधाएं
Indore11 Sep

Railway News: रेलवन ने यात्रियों की यात्रा की आसान… एक ही मंच पर मिल रहीं सभी यात्री सुविधाएं

इंदौर / तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़, भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधाओं को डिजिटल…

पूरी खबर पढ़ें →
17सितम्बर से 17 अक्ट्रबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा सकल्प आभयान’ जनसेवा, जनभागीदारी और स्शासन पर केंद्रित होंगे 13 प्रमख कार्यक्रमः विकासखंड स्तर पर लगेंगे 7 दिव
आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश प्रभारी, जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रतिनिधि मंडल शराबकाण्ड से पीड़ित परिवारों से मिले
Sagar11 Sep

आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश प्रभारी, जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रतिनिधि मंडल शराबकाण्ड से पीड़ित परिवारों से मिले

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले की बंडा विधानसभा क्षेत्र में हुई दुखद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!