Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

12 सितंबर को महराजगंज में लगेगी लोक अदालत, आपसी समझौते से मामलों के निस्तारण पर जोर।

12 Sep 2026, 12:06 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
12 सितंबर को महराजगंज में लगेगी लोक अदालत, आपसी समझौते से मामलों के निस्तारण पर जोर। - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

लोक अदालत का उद्देश्य आपसी समझौते के आधार पर मामलों का सरल और त्वरित निस्तारण कराना है। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से संबंधित दावे, वैवाहिक विवाद, बैंक ऋण एवं वित्तीय विवाद, बैंक खातों से जुड़े मामले, भूमि विवाद, बिजली-पानी-टेलीफोन संबंधी उपभोक्ता विवाद, यातायात संबंधी मामले तथा श्रमिक एवं मजदूरी से जुड़े विवाद सहित ऐसे अन्य मामलों का निस्तारण किया जा सकता है, जिनमें समझौते की संभावना हो।

लोक अदालत के माध्यम से मामलों का अपेक्षाकृत त्वरित एवं सरल निस्तारण, लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत और कम खर्च में विवाद के समाधान का अवसर मिलता है। संबंधित पक्षों से लोक अदालत का लाभ उठाकर आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराने की अपील की गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आगरा में वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, शासन-प्रशासन की व्यवस्थाएं रही शानदार
Agra26 Oct

आगरा में वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, शासन-प्रशासन की व्यवस्थाएं रही शानदार

आगरा, उत्तर प्रदेश* आगरा में वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, शासन-प्रशासन की व्यवस्थाएं रही शानदार *आगरा।*…

पूरी खबर पढ़ें →
बरियावन बाजार में मकान-दुकान ढहाने के 14 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट, पुलिस ने कसा शिकंजा
Ambedkar Nagar26 Oct

बरियावन बाजार में मकान-दुकान ढहाने के 14 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट, पुलिस ने कसा शिकंजा

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बरियावन बाजार में जमीन पर कब्जे के इरादे से मकान और दुकानें ढहाने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!