Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

दुद्धी मंडल में गूंजा सेवा, समर्पण और संगठन का संकल्प मुख्य अतिथि जीत सिंह खरवार ने कार्यकर्ताओं को दिलाया जनसेवा का संकल्प, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विविध कार्यक्रम

12 Sep 2026, 05:43 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दुद्धी मंडल में गूंजा सेवा, समर्पण और संगठन का संकल्प मुख्य अतिथि जीत सिंह खरवार ने कार्यकर्ताओं को दिलाया जनसेवा का संकल्प, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विविध कार्यक्रम - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

दुद्धी/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_भारतीय जनता पार्टी दुद्धी मंडल की ओर से आगामी सेवा संकल्प अभियान-2026 के सफल क्रियान्वयन को लेकर नगर पंचायत सभागार दुद्धी में मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जीत सिंह खरवार ने शिरकत करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा, कार्यक्रमों के संचालन और जन-जन तक सेवा गतिविधियों को पहुंचाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जीत सिंह खरवार ने कहा कि सेवा, समर्पण और संगठन के संकल्प के साथ जनसेवा का यह अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की सक्रियता और सेवा भावना में निहित है। बताया गया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यशाला में इन कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा दुद्धी मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ने की।

इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला मंत्री दिलीप पाण्डेय एडवोकेट, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी, राज्यपाल द्वारा मनोनीत सभासद धनंजय रावत सहित मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री प्रेमनारायण सिंह ‘मोनू’ ने किया।

कार्यशाला के दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने तथा संगठन के संदेश को बूथ स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दुद्धी मंडल में गूंजा सेवा, समर्पण और संगठन का संकल्प मुख्य अतिथि जीत सिंह खरवार ने कार्यकर्ताओं को दिलाया जनसेवा का संकल्प, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विविध कार्यक्रम
Sonbhadra12 Sep

दुद्धी मंडल में गूंजा सेवा, समर्पण और संगठन का संकल्प मुख्य अतिथि जीत सिंह खरवार ने कार्यकर्ताओं को दिलाया जनसेवा का संकल्प, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विविध कार्यक्रम

दुद्धी/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_भारतीय जनता पार्टी दुद्धी मंडल की ओर से आगामी सेवा संकल्प अभियान-2026 के सफल क्रियान्वयन को…

पूरी खबर पढ़ें →
विकास क्लब दुर्गापूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बने रवि जायसवाल, मनीष जायसवाल को मिली सचिव की जिम्मेदारी
Sonbhadra12 Sep

विकास क्लब दुर्गापूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बने रवि जायसवाल, मनीष जायसवाल को मिली सचिव की जिम्मेदारी

नवरात्र दुर्गापूजा को भव्य एवं सकुशल संपन्न कराने का लिया संकल्प, पूर्व कार्यकारिणी को ही दी गई पुनः…

कांधला में शमशान-कब्रिस्तान मार्ग पर गंदा पानी भरा:गौर गरबा मुस्तफाबाद मार्ग पर वर्षों से समस्या बरकरार, लोगों में आक्रोश
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
error: Content is protected !!