दुद्धी में 5 अक्टूबर से होगा श्री रामलीला का भव्य मंचन श्री संकट मोचन मंदिर में जीर्णोद्धार को लेकर भी बनी सहमति, आय-व्यय का लेखा-जोखा हुआ अनुमोदित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


दुद्धी/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_श्री रामलीला कमेटी दुद्धी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को श्री संकट मोचन मंदिर चौक स्थित परिसर में कमेटी अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी श्री रामलीला मंचन की तैयारियों, वर्ष 2025-26 के आय-व्यय के लेखा-जोखा तथा श्री संकट मोचन मंदिर के जीर्णोद्धार समेत विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से सहमति बनी। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दुद्धी में श्री रामलीला का भव्य मंचन 5 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ किया जाएगा।
कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की परंपरा को कायम रखते हुए इस बार भी रामलीला का मंचन धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक स्वरूप में भव्य तरीके से कराया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने पर जोर दिया गया।
इस दौरान कमेटी के कोषाध्यक्ष आलोक अग्रहरि ने सत्र 2025-26 का आय-व्यय विवरण बैठक में प्रस्तुत किया। पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने लेखा-जोखा का अवलोकन करने के बाद उसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।
सदस्यों ने वित्तीय प्रबंधन की सराहना करते हुए कमेटी पदाधिकारियों को बधाई दी। संकट मोचन मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर अहम निर्णय
बैठक में श्री संकट मोचन मंदिर के जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
मंदिर की छत पर जल निकासी के लिए लगे जाम पाइप को तत्काल साफ कराने अथवा आवश्यकता के अनुसार नया पाइप लगाने पर सहमति बनी। इसके साथ ही मंदिर के मुख्य बारजे (छज्जे) का नए सिरे से निर्माण कराने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।
परिसर की अन्य भौतिक कमियों को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र दूर कराने का निर्णय लिया गया। कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि श्री रामलीला दुद्धी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
आयोजन को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के साथ-साथ मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर करना भी कमेटी की प्राथमिकता है। बैठक में संरक्षक देवनारायण जायसवाल, दिनेश कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, डॉ.
पी.के. विश्वास, विष्णुकांत तिवारी, सुरेश तिवारी, मनीष जायसवाल, पीयूष केसरिया, सुमित सोनी, प्रेम नारायण सिंह (मोनू), देवेश मोहन, डॉ.
के.के. चौरसिया, बालकृष्ण जायसवाल सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो बहादुर छात्रों को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने…
पूरी खबर पढ़ें →
दुद्धी/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_भारतीय जनता पार्टी दुद्धी मंडल की ओर से आगामी सेवा संकल्प अभियान-2026 के सफल क्रियान्वयन को…
पूरी खबर पढ़ें →
दुद्धी/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_भारतीय जनता पार्टी दुद्धी मंडल की ओर से आगामी सेवा संकल्प अभियान-2026 के सफल क्रियान्वयन को…
पूरी खबर पढ़ें →
नवरात्र दुर्गापूजा को भव्य एवं सकुशल संपन्न कराने का लिया संकल्प, पूर्व कार्यकारिणी को ही दी गई पुनः…
पूरी खबर पढ़ें →
नवरात्र दुर्गापूजा को भव्य एवं सकुशल संपन्न कराने का लिया संकल्प, पूर्व कार्यकारिणी को ही दी गई पुनः…
पूरी खबर पढ़ें →
नवरात्र दुर्गापूजा को भव्य एवं सकुशल संपन्न कराने का लिया संकल्प, पूर्व कार्यकारिणी को ही दी गई पुनः…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।