बिना अनुज्ञप्ति संचालित मां लक्ष्मी दवा दुकान सील, प्रशासन की छापेमारी से मचा हड़कंप
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गोविंदगंज। थाना क्षेत्र के नवादा ढाला स्थित मां लक्ष्मी दवा दुकान पर प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर उसे सील कर दिया। मेडिकल स्टोर के लिए आवश्यक अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं किए जाने पर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी अरेराज एसडीएम सुजीत कुमार एवं डीएसपी कुमारी प्रियंका के नेतृत्व में की गई।
संयुक्त टीम ने दुकान की जांच के दौरान संचालक गुड्डू कुमार से मेडिकल स्टोर संचालन से संबंधित आवश्यक अनुज्ञप्ति प्रस्तुत करने को कहा। जांच के दौरान अनुज्ञप्ति उपलब्ध नहीं कराए जाने के बाद टीम ने तत्काल प्रभाव से दवा दुकान को सील कर दिया।
छापेमारी के दौरान अरेराज ड्रग इंस्पेक्टर सागर मल सोनी, पिपरा पीएचसी प्रभारी डॉ. राहुल पाठक तथा गोविंदगंज थाना के एसआई बहादुर राम पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
ड्रग इंस्पेक्टर सागर मल सोनी ने बताया कि बिना अनुज्ञप्ति संचालित दुकान के संचालक से दवाओं की खरीद के संबंध में पूछताछ की गई। संचालक ने संग्रामपुर से दवाएं खरीदने की बात बताई है। इसके बाद प्रशासन ने बिना अनुज्ञप्ति संचालित दुकानों को दवा उपलब्ध कराने वाले थोक विक्रेताओं की भूमिका की भी जांच करने की बात कही है।
अरेराज एसडीएम सुजीत कुमार ने स्पष्ट किया कि बिना अनुज्ञप्ति संचालित दवा दुकानों को दवा उपलब्ध कराने वाले थोक विक्रेताओं की भी जांच की जाएगी। जांच के दौरान यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित थोक विक्रेताओं के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना अनुज्ञप्ति दवा दुकान संचालित करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आज दिनांक 12.9.26.को साल का तीसरा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय गया एवं शेरघाटी में किया…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमहत्वपूर्ण सूचना विषय: सिंगरा स्थान न्यू GLSR एवं पुराने GLSR से संबद्ध क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित होने के…
पूरी खबर पढ़ें →
दिनांक 12 . 9 .2026 को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गया शहरी अंतर्गत विष्णु पद मंदिर, अक्षय वट, मंगला…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जोधपुर नगर निगम क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया शुक्रवार को शांतिपूर्ण…
पूरी खबर पढ़ें →
*गायत्री घाट पर किलकारी के बच्चों ने बिखेरे कला के रंग* पितृपक्ष महासंगम के अवसर पर ‘पेंट द…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : शहर के आराध्य लोक देवता बाबा रामदेव जी के मेले का आज संतों के पावन सानिध्य…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।